"यूरोपीय धर्मसुधार": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 64:
 
=== इरासमस (1466 ई.-1536 ई.) ===
[[File:Holbein-erasmus.jpg|thumb|upright|इरास्मस की एक चित्र]]
 
यह [[हालैण्ड]] निवासी था। उसने [[लैटिन साहित्य]] तथा ईसाई धर्मशास्त्रों का अध्ययन किया। इस अध्ययन से उसमें मानवतावादी पवित्र भावनाएँ जागृत हुई। 1484 ई. में वह ईसाई मठ में धार्मिक जीवन व्यतीत करने चला गया। 1492 ई. तक उसने यहाँ एक पादरी के पद पर कार्य किया। यहाँ उसने कलीसिया व मठों में व्याप्त भ्रष्टाचार और विलास को स्वयं देखा। 1499 ई. में वह [[इंग्लैण्ड]] चला गया। वहाँ वह टामस, मूर, जान कालेट, टामस लिनेकर जैसे इंग्लैण्ड के विद्वानों के संपर्क में आया और उसने अनेक पुस्तकें और लेख लिखे। उसकी रचनाओं में 'कलेक्टिनिया एडगियोरम' जिसका अनुवाद अनेक भाषाओं में हुआ, “कोलोक्वीज“ , “हैण्डबुक ऑॅफ ए क्रिश्चयन गोल्जर“ और 1511 ई. में लिखी 'द प्रेज ऑफ फाली' प्रमुख है। अंतिम ग्रंथ में उसने व्यंग्य और परिहास की शैली में धर्माधिकारियों की पोल खोली और कलीसिया में व्याप्त दोषों और अनैतिकता पर प्रहार किये। उसने 1515 ई में उसने बाइबल का लेटिन भाषा में अनुवाद किया।