"राप्ती नदी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
+छवि #WPWP #WPWPHI
पंक्ति 1:
[[File:Rapti river.JPG|thumb|राप्ती नदी]]
'''राप्ती नदी'''या इरावती नदी (या पश्चिमी राप्ती) मध्य [[नेपाल]] के दक्षिणी भाग की निचली पर्वतश्रेणियों में [[प्यूथान]] नगर के उत्तर से निकलती है। [[गंगा]] के मैदान में उतरने से पूर्व यह कुछ दूर तक [[शिवालिक पर्वत]] के समांतर पश्चिम दिशा में बहती है और मैदानी भाग में पूर्व एवं दक्षिण-दक्षिण-पूर्व दिशाओं में प्रवाहित होकर [[बरहज]] नगर (जिला [[देवरिया]], [[उत्तर प्रदेश]]) के समीप [[घाघरा नदी]] से मिलती है। यह उत्तर प्रदेश के [[बहराइच]], श्रावस्ती, बलरामपुर, [[सिद्धार्थनगर]] एवं [[गोरखपुर]] जिलों के [[धान]] एवं [[गन्ना]] उत्पादक क्षेत्रों के मध्य से होकर बहती है। [[बाँसी]],[[डुमरियागंज]] एवं [[गोरखपुर जिला|गोरखपुर]] इस नदी पर स्थित मुख्य नगर हैं। इसकी सहायक नदियों में मुख्यत: उत्तर के [[तराई|तराई प्रदेश]] से निकलनेवाली छोटी छोटी अनेक नदियाँ हैं। नदी की कुल लंबाई ६०० किलोमीटर है। यह गोरखपुर से नीचे की ओर बड़ी नौकाओं द्वारा नौगम्य है।