"द्वितीय विश्वयुद्ध": अवतरणों में अंतर

Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
छोNo edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 19:
| casualties2 = '''सैन्य मृत:'''
8,000,000 से अधिक
'''नागरिक मृत:'''
4,000,000 से अधिक
'''कुल मृत:'''
12,000,000 से अधिक (1937–45)

'''[https://www.deshkijankari.com/2020/07/second-world-war-kui-huwa-iske-kaaran-or-parinam.html द्वितीय विश्वयुद्ध]''' १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय [[युद्ध]] था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - [[मित्र राष्ट्र]] और [[धुरी राष्ट्र]]। इस युद्ध के दौरान '''पूर्ण युद्ध''' का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें [[होलोकास्ट|होलोकॉस्ट]] भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था।<ref>{{Cite book|title=''द कंपलीट इलुस्ट्रेटेड हिस्ट्री ऑफ वल्ड वार २: एन आथोरिटेटिव एकाउंट ऑफ द डेडलिएस्ट कोन्फ्लिक्टस इन ह्युमन हिस्ट्री विद एनालिसिस ऑफ डिसिजिव एन्काउंटर्स एंड लैंडमार्क इंगेजमेंटस'' |first=डोनॉल्ड|last=सोमरविले|publisher=लॉरेंज़ बूक्स|year=२००८|page=५|isbn=0-7548-1898-5|accessdate=२५ जुलाई २०१२}}</ref>

हालांकि [[जापान]] [[चीन]] से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था<ref>{{Cite book|first1=David P|last1=Barrett|last2=Shyu|title=''चाईना इन द एंटी जापानीज़ वार, 1937–1945: पोलिटिक्स, कल्चर एंड सोसाईटी। वोल्युम 1 ऑफ स्टडीज़ ईन मॉडर्न चाईनीज हिस्टरी''|publisher=पीटर लैंग|location=न्यू यॉर्क|year=२००१|isbn=0-8204-4556-8|page=6|first2=लॉरेंस एन|unused_data=first2-लॉरेंस एन}}</ref> किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब [[जर्मनी]] ने [[पोलैंड]] पर हमला बोला और उसके बाद जब [[फ्रांस]] ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा [[इंग्लैंड]] और अन्य [[राष्ट्रमंडल]] देशों ने भी इसका अनुमोदन किया।

जर्मनी ने १९३९ में [[यूरोप]] में एक बड़ा [[साम्राज्य]] बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा [[त्रिपक्षीय गठबंधन (द्वितीय विश्वयुद्ध)|संधि]] की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। [[नाट्सी-सोवियत सीमा तथा व्यापारिक समझौता|नाट्सी-सोवियत समझौते]] के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें [[उत्तरी अफ़्रीका]] की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली [[अटलांटिक की लड़ाई]] शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े [[रणक्षेत्र]] को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य [[पूर्वी एशिया]] तथा [[इंडोचायना]] में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने [[प्रशान्त महासागर]] में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा [[संयुक्त राज्य अमेरीका]] के [[पर्ल हार्बर]] पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया।