"होलकर": अवतरणों में अंतर

→‎परिचय: तृतीय
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2401:4900:1A5E:FE90:C095:C863:E0CD:544A (Talk) के संपादनों को हटाकर Rakshit Rathod के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 11:
मल्हारराव के देहांत के पश्चात् उसकी विधवा पुत्रवधू अहिल्या देवी होलकर ने तीस वर्ष तक बड़ी योग्यता से शासन चलया। सुव्यवस्थित शासन, राजनीतिक सूझबूझ, सहिष्णु धार्मिकता, प्रजा के हितचिंतन, दान पुण्य तथा तीर्थस्थानों में भवननिर्माण के लिए ने विख्यात हैं। उन्होंने महेश्वर को नवीन भवनों से अलंकृत किया। सन् १७९५ में उनके देहांत के पश्चात् तुकोजी होलकर ने तीन वर्ष तक शासन किया। तदुपरांत उत्तराधिकार के लिए संघर्ष होने पर, अमीरखाँ तथा [[पण्डारी|पिंडारियों]] की सहायता से यशवंतराव होलकर इंदौर के शासक बने। पूना पर प्रभाव स्थापित करने की महत्वाकांक्षा के कारण उनके और दोलतराव सिंधिया के बीच प्रतिद्वंद्विता उत्पन्न हो गई, जिसके भयंकर परिणाम हुए। मालवा की सुरक्षा जाती रही। मराठा संघ निर्बल तथा असंगठित हो गया। अंत में होलकर ने [[सिंधिया]] और पेशवा को हराकर [[पुणे|पूना]] पर अधिकार कर लिया। भयभीत होकर बाजीराव द्वितीय ने १८०२ में बेसीन में अंग्रेजों से संधि कर ली जो [[द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध]] का कारण बनी। प्रारंभ में होलकर ने अंग्रेजों को हराया और परेशान किया पर अंत में परास्त होकर राजपुरघाट में संधि कर ली, जिससे उन्हें विशेष हानि न हुई। १८११ में यशवंतराव होलकर की मृत्यु हो गई।
 
[[तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध|अंतिम आंग्ल-मराठा युद्ध]] में परास्त होकर मल्हारराव तृतीयद्वितीय को १८१८ में मंदसौर की अपमानजनक संधि स्वीकार करनी पड़ी। इस संधि से इंदौर राज्य सदा के लिए पंगु बन गया। गदर में तुकोजी द्वितीय अंग्रेजी के प्रति वफादार रहे। उन्होंने तथा उनके उत्तराधिकारियों ने अंग्रेजों की डाक, तार, सड़क, रेल, व्यापारकर आदि योजनाओं को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया। १९०२ से अंग्रेजों के सिक्के होलकर राज्य में चलने लगे। १९४८ में अन्य देशी राज्यों की भाँति इंदौर भी स्वतंत्र भारत का अभिन्न अंग बन गया और महाराज होलकर को निजी कोष प्राप्त हुआ।
 
== होलकर साम्राज्य की स्थापना ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/होलकर" से प्राप्त