"कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र": अवतरणों में अंतर

Rescuing 11 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
छोNo edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Communist-manifesto.png|right|thumb|साम्यवादी घोषणापत्र का प्रथम पृष्ठ]]
'''कम्युनिस्ट पार्टी का घोषणापत्र''' ([[जर्मन भाषा|जर्मन]] : Manifest der Kommunistischen Partei) [[वैज्ञानिक समाजवाद|वैज्ञानिक कम्युनिज़्म]] का पहला कार्यक्रम-मूलक दस्तावेज़ है जिसमें [[मार्क्सवाद]] और [[साम्यवाद]] के मूल सिद्धान्तों की विवेचना की गयी है। यह महान ऐतिहासिक दस्तावेज़ वैज्ञानिक कम्युनिज़्म के सिद्धान्त के प्रवर्तक [[कार्ल मार्क्स]] और [[फ्रेडरिक एंगेल्स]] ने तैयार किया था और [[२१ फ़रवरी]] सन् १८४८ को पहली बार जर्मन भाषा में प्रकाशित हुआ था। इसे प्राय: '''साम्यवादी घोषणापत्र''' (Communist manifesto) के नाम से जाना जाता है। यह संसार की सबसे प्रभावशाली राजनैतिक पाण्डुलिपियों में से एक है। इसमें (वर्तमान एवं आधुनिक) [[वर्ग संघर्ष]] तथा [[दास कैपिटल|पूंजी]] की समस्यों की विश्लेषणात्मक विवेचन किया गया है (न कि साम्यवाद के भावी रूपों की भविष्यवाणी)।
 
[[व्लादिमीर लेनिन|लेनिन]] के शब्दों में, ''यह छोटी-सी पुस्तिका अनेकानेक ग्रन्थों के बराबर है; उसकी आत्मा सभ्य संसार के समस्त संगठित और संघर्षशील सर्वहाराओं को प्रेरणा देती रही है और उनका मार्गदर्शन करती रही है।''