"ज्यां लुक गोदार": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1 |
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1 |
||
पंक्ति 17:
'''ज्यां लुक गोदार''' फ्रेंच फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। फिल्म निर्माण में गोदार की पहचान को साठ के दशक में फ्रांस में लोकप्रिय ''न्यू वेव'' सिने आंदोलन से जोड़कर देखा जाता है। गोदार ने फ्रांस की मुख्यधारा सिनेमा की जमकर आलोचना की। उनकी आलोचना के केंद्र में था नई विधा पर काम करने वजाय पुरानी शैली में शिल्प पर जोर और नए के बदले पुराने फिल्मकारों को तरजीह। फ्रांस में इसे लेकर बहस तेज हो गई और नतीजे में गोदार और उनके साथियों ने अपनी फिल्मों का निर्माण शुरू कर दिया। गोदार की कई फिल्मों ने अपने कथ्य और शिल्प के जरिए फ्रांस के साथ-साथ हॉलीवुड सिनेमा के सामने भी चुनौतियां पेश कीं। {{sfn|Grant|2007|loc=Vol. 4, p. 235}}
गोदार को सन् 2010 में ऑनरेरी ऑस्कर सम्मान के लिए चुना गया लेकिन उन्होंने सम्मान समारोह में शिरकत नहीं की। गोदार की फिल्मों ने अपने समकालीन और बाद की पीढ़ी के कई निर्देशकों को प्रभावित किया जिनमें मार्टिन स्कोर्सीज, बरनार्डो बर्टोलूची और पियरे पाओलो पसोलिनी शामिल हैं।{{sfn|Grant|2007|loc=Vol. 2, p. 259}}<ref>{{cite web|title=Jean-Luc Godard|url=http://www.newwavefilm.com/french-new-wave-encyclopedia/jean-luc-godard.shtml|work=New Wave Film|accessdate=31 जुलाई 2017|archive-url=https://web.archive.org/web/20170722141245/http://newwavefilm.com/french-new-wave-encyclopedia/jean-luc-godard.shtml|archive-date=22 जुलाई 2017|url-status=
==जीवन परिचय==
गोदार का जन्म 3 दिसंबर 1930 को [[फ़्रान्स|फ्रांस]] की राजधानी [[पेरिस]] में एक समृद्ध परिवार में हुआ था। उनके पिता पॉल गोदार स्वीस मूल के एक मशहूर चिकित्सक थे। जबकि उनके नाना प्रसिद्ध बैंक ''[[बीएनपी पारिबास]]'' के संस्थापकों में से एक थे। गोदार जब चार साल के थे तब उनके पिता अपने परिवार को लेकर स्विट्जरलैंड चले आए। द्वितीय विश्व-युद्ध के समय गोदार फ्रांस में थे और बड़ी मश्किल से स्विट्जरलैंड पहुंच पाए। गोदार की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा स्विट्जरलैंड के नियॉन में हुई।
|