"सारनाथ": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 44:
इसका प्राचीन नाम ऋषिपतन (इसिपतन या मृगदाव) (हिरनों का जंगल) था। ऋषिपतन से तात्पर्य ‘ऋषि का पतन’ से है जिसका आशय है वह स्थान जहाँ किसी एक बुद्ध ने गौतम बुद्ध भावी संबोधि को जानकर निर्वाण प्राप्त किया था।[1] मृगों के विचरण करने वाले स्थान के आधार पर इसका नाम मृगदाव पड़ा, जिसका वर्णन निग्रोधमृग जातक में भी आया है।[2] आधुनिक नाम ‘सारनाथ’ की उत्पत्ति ‘सारंगनाथ’ (मृगों के नाथ) अर्थात् गौतम बुद्ध से हुई। जिसका संबंध [[बोधिसत्व]] की एक कथा से भी जोड़ा जाता है। वोधिसत्व ने अपने किसी पूर्वजन्म में, जब वे मृगदाव में मृगों के राजा थे, अपने प्राणों की बलि देकर एक गर्भवती हरिणी की जान बचाई थी। इसी कारण इस वन को सारंग (मृग)-नाथ या सार-नाथ कहने लगे। [[दयाराम साहनी]] के अनुसार [[शिव]] को भी पौराणिक साहित्य में सारंगनाथ कहा गया है और महादेव शिव की नगरी काशी की समीपता के कारण यह स्थान शिवोपासना की भी स्थली बन गया। इस तथ्य की पुष्टि सारनाथ में, सारनाथ नामक शिवमंदिर की वर्तमानता से होती है।
 
== इतिहास<!-- i;kZoj.k foHkkx Hkkjrh; lukru laLd `fr d s vu qlkj thou i)fr esa thou iwtk dk 'kqHkkjEHk izkr% dkyhu csyk ls izR;sd x`g esa Hkxon~ vkjk/kuk] vpZuk] /kwi] nhi] u Sos| ds }kjk iwtu l s fd;k tkrk gSA feykoVh /kwi vxjcRrh ds iz;ksx ls okrkoj.k nwf"kr gksrk gSA loZizFke iwtk&lkexzh dks i;kZoj.k ds vu q:i cukuk] oSKkfudksa dh lgk;rk ls iwtk lkexzh dks mikluk d s yk;d cukuk gSA i;kZoj.k vkt fo'o dh fo"ke leL;k gSA blfy, ijkosn foKku d s }kjk ihiy d s o`{k dks izR;sd x`g] xzke] tuin] uxj&egkuxj ds lehi ihiy dk o`{k yxkdj rFkk fo'o d s lHkh ekuoksa dks bl tu vfHk;ku e sa lfEefyr djds i;kZoj.k dh leL;k dk lek/kku fd;k tk ldrk gSA --> ==
== इतिहास ==
बुद्ध के प्रथम उपदेश (लगभग 533 ई.पू.) से 300 वर्ष बाद तक का सारनाथ का इतिहास अज्ञात है: क्योंकि उत्खनन से इस काल का कोई भी अवशेष नहीं प्राप्त हुआ है। सारनाथ की समृद्धि और बौद्ध धर्म का विकास सर्वप्रथम अशोक के शासनकाल में दृष्टिगत होता है। उसने सारनाथ में धर्मराजिका स्तूप, धमेख स्तूप एवं सिंह स्तंभ का निर्माण करवाया। अशोक के उत्तराधिकारियों के शासन-काल में पुन: सारनाथ अवनति की ओर अग्रसर होने लगा। ई.पू. दूसरी शती में शुंग राज्य की स्थापना हुई, लेकिन सारनाथ से इस काल का कोई लेख नहीं मिला। प्रथम शताब्दी ई. के लगभग उत्तर भारत के कुषाण राज्य की स्थापना के साथ ही एक बार पुन: बौद्ध धर्म की उन्नति हुई। कनिष्क के राज्यकाल के तीसरे वर्ष में भिक्षु बल ने यहाँ एक बोधिसत्व प्रतिमा की स्थापना की। कनिष्क ने अपने शासन-काल में न केवल सारनाथ में वरन् भारत के विभिन्न भागों में बहुत-से विहारों एवं स्तूपों का निर्माण करवाया। एक स्थानीय किंवदंती के अनुसार बौद्ध धर्म के प्रचार के पूर्व सारनाथ शिवोपासना का केंद्र था। किंतु, जैसे गया आदि और भी कई स्थानों के इतिहास से प्रमाणित होता है बात इसकी उल्टी भी हो सकती है, अर्थात बौद्ध धर्म के पतन के पश्चात ही शिव की उपासना यहाँ प्रचलित हुई हो। जान पड़ता है कि जैसे कई प्राचीन विशाल नगरों के उपनगर या नगरोद्यान थे (जैसे प्राचीन विदिशा का साँची, अयोध्या का साकेत आदि) उसी प्रकार सारनाथ में मूलत: ऋषियों या तपस्वियों के आश्रम स्थित थे जो उन्होंने काशी के कोलाहल से बचने के लिए, किंतु फिर भी महान नगरी के सान्निध्य में, रहने के लिए बनाए थे।
[[चित्र:Five disciples at Sarnath.jpg|center|450px|thumb|[[धर्मचक्र]] के सम्मुख विनयनत [[गौतम बुद्ध|महात्मा बुद्ध]] के प्रथम ५ शिष्य]]