"मैनपुरी": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
Hunnjazal के अवतरण 4863442पर वापस ले जाया गया : Best version (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 36:
 
=== भोगाँव ===
भोगाँव शहर मैनपुरी के पूर्व से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। माना जाता है कि इस शहर की स्थापना राजा भीम ने की थी। उन्ही के नाम पर इस जगह का नाम भीमगांव अथवा भीमग्राम रखा गया। पहले समय में यह जगह अकबर के अधीन थी और भीमगांव परगना का मुख्यालय था। यहां का कुल क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किलोमीटर है। इस जगह के समीप पर ही महादेव का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। यहां श्रद्धालुओ के लिए सराय और रहने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके अलावा शहर के पठान क्वॉटर के केन्द्र में एक मस्जिद भी है। इस मस्जिद की विशेषता यह है कि इस मस्जिद के चारों ओर बनी ऊंची दीवारें और गहराई में बना तीर के आकार का रास्ता है। भोगांव से कुछ दुरी पर औरन्ध गाँव है जहाँ पुराने समय मे राजा अवध राम सिंह के पूर्वजों का शासन था ।यह स्थान ऐतिहासिक नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता था।माना जाता है कि राजा राम सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी व अत्यन्त शूरवीर जमीदारों में से एक थे। इनके सौर्य की गाथा दूर दूर तक प्रचलित थी इनका विवाह अवध(उत्तर प्रदेश) कीं ही पुरानी स्टेट बीहट के जिमीदार की पुत्री के साथ हुआ था।
 
=== करीमगंज ===