"कैलास पर्वत": अवतरणों में अंतर

छो Sharma123Vikas (Talk) के संपादनों को हटाकर SM7 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया SWViewer [1.3]
No edit summary
पंक्ति 33:
कैलाश-मानसरोवर जाने के अनेक मार्ग हैं किंतु [[उत्तराखण्ड|उत्तराखंड]] के [[पिथौरागढ़ जिला|पिथौरागढ़]] जिले के अस्कोट, धारचूला, खेत, गर्ब्यांग,कालापानी, लिपूलेख, खिंड, तकलाकोट होकर जानेवाला मार्ग अपेक्षाकृत सुगम है।<ref>{{वेब सन्दर्भ|title=शिव-पार्वती के दर्शन के लिए कैसे पहुंचे कैलाश मानसरोवर|url=http://khabar.ibnlive.com/news/uncategorized/105240.html|website=आईबीएन-7|accessdate=1 जून 2011}}</ref> यह भाग 544 किमी (338 मील) लंबा है और इसमें अनेक चढ़ाव उतार है। जाते समय सरलकोट तक 70 किमी (44 मील) की चढ़ाई है, उसके आगे 74 किमी (46 मील) उतराई है। मार्ग में अनेक धर्मशाला और आश्रम है जहाँ यात्रियों को ठहरने की सुविधा प्राप्त है। गर्विअंग में आगे की यात्रा के निमित्त याक, खच्चर, कुली आदि मिलते हैं। [[तकलाकोट]] तिब्बत स्थित पहला ग्राम है जहाँ प्रति वर्ष ज्येष्ठ से कार्तिक तक बड़ा बाजार लगता है। तकलाकोट से तारचेन जाने के मार्ग में मानसरोवर पड़ता है।
 
कैलाश की परिक्रमा तारचेन से आरंभ होकर वहीं समाप्त होती है। तकलाकोट से 40 किमी (25 मील) पर [[गुरला मन्धाता|मंधाता पर्वत]] स्थित गुर्लला का दर्रा 4,938 मीटर (16,200 फुट) की ऊँचाई पर है। इसके मध्य में पहले बाइर्ं ओर मानसरोवर और दाइर्ं ओर राक्षस ताल है। उत्तर की ओर दूर तक कैलाश पर्वत के हिमाच्छादित धवल शिखर का रमणीय दृश्य दिखाई पड़ता है। दर्रा समाप्त होने पर तीर्थपुरी नामक स्थान है जहाँ गर्म पानी के झरने हैं। इन झरनों के आसपास चूनखड़ी के टीले हैं। प्रवाद है कि यहीं भस्मासुर ने तप किया और यहीं वह भस्म भी हुआ था। इसके आगे डोलमाला और देवीखिंड ऊँचे स्थान है, उनकी ऊँचाई 5,630 मीटर (18,471 फुट) है। इसके निकट ही गौरीकुंड है। मार्ग में स्थान स्थान पर तिब्बती लामाओं के मठ हैं।<ref>{{Cite web|url=https://www.amarujala.com/photo-gallery/bizarre-news/mahashivratri-2020-mystery-of-kailash-mountain-why-no-one-has-climbed-on-kailash-parvat-till-now|title=कैलाश पर्वत से जुड़े ये रहस्य आपको कर देंगे हैरान, क्या सच में यहां रहते हैं भगवान शिव?|website=Amar Ujala|language=hi|access-date=2020-08-28}}</ref>
 
यात्रा में सामान्यत: दो मास लगते हैं और बरसात आरंभ होने से पूर्व ज्येष्ठ मास के अंत तक यात्री अल्मोड़ा लौट आते हैं। इस प्रदेश में एक सुवासित वनस्पति होती है जिसे कैलास धूप कहते हैं। लोग उसे प्रसाद स्वरूप लाते हैं।