"राष्ट्रमण्डल खेल": अवतरणों में अंतर

Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.6
पंक्ति 25:
१९वां राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3-14 अक्टूबर २०१० के बीच दिल्ली में किया गया। इसमें ७१ देशों एवं क्षेत्र के ६०८१ एथलिटों ने १७ खेलों की २७२ स्पर्धाओं में भाग लिया। इन खेलों का उद्घाटन एवं समापन समारोह नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ। एशिया में अभी तक दो बार ही राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हुआ है। 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुआ। यह 20वें कॉमनवैल्थ गेम्स थे।
 
== 21वें राष्ट्रमंडल खेल<ref>{{Cite web |url=http://www.hindihaat.com/2018/02/commonwealth-games-2018-hindi-essay.html |title=Commonwealth Games 2018: Hindi Essay |access-date=14 फ़रवरी 2018 |archive-url=https://web.archive.org/web/20180214202757/http://www.hindihaat.com/2018/02/commonwealth-games-2018-hindi-essay.html |archive-date=14 फ़रवरी 2018 |url-status=livedead }}</ref> ==
21वें राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट सिटी में 4 अप्रैल 2018 से 15 अप्रैल 2018 के बीच आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन गोल्ड कोस्ट सिटी के करारा स्टेडियम में 4 अप्रैल 2018 को बहुत ही आकर्षक आतिशबाजी के साथ किया गया। आॅस्ट्रेलिया, 21वें राष्ट्रमंडल खेल के आयोजन को शामिल करते हुए, ने पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी किया है। इससे पहले यहां के मेलबर्न, ब्रिस्बन, पर्थ और सिडनी शहरों में राष्ट्रमंडल खेल हो चुके हैं। 2022 के राष्ट्रमंडल खेल इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में 27 जुलाई से होंगे।