"जोसेफ़ स्टालिन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
→‎जीवनी: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 65:
स्टालिन साम्यवादी नेता ही न था, वह राष्ट्रीय [[तानाशाह]] भी था। 1936 में 13 रूसी नेताओं पर स्टालिन को मारने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया और उन्हें [[प्राणदंड]] दिया गया। इस प्रकार स्टालिन ने अपना मार्ग निष्कंटक कर लिया। 1937 तक मजदूर संघ, सोवियत और सरकार के सभी विभाग पूर्णतया उसके अधीन हो गए। कला और साहित्य के विकास पर भी स्टालिन का पूर्ण नियंत्रण था।
 
1924 में [[ब्रिटेन]] के प्रधानमंत्री ने रूस की सरकार को मान्यता दे दी। 1926 में सोवियत सरकार ने टर्की और जर्मनी आदि देशों से संधि की। 1934 ई. में रूस राष्ट्रसंघ का सदस्य बना। जब जर्मनी ने अपनी सैनिक शक्ति बढ़ा ली तो स्टालिन ने ब्रिटेन और फ्रांस से संधि करके रूस की सुरक्षा का प्रबंध किया। किंतु ब्रिटेन ने जब म्यूनिक समझौते से जर्मनी कोकी मागें मान ली तो उसने 1939 में जर्मनी के साथ तटस्थता की संधि कर ली। [[द्वितीय विश्वयुद्ध]] के प्रारंभ में रूस ने [[जर्मनी]] का पक्ष लिया। जब जर्मनी ने रूस पर आक्रमण किया तो ब्रिटेन और अमरीका ने रूस की सहायता की। 1942 में रूस ने जर्मनी को आगे बढ़ने से रोक दिया और 1943-44 में उसने जर्मनी की सेनाओं को पराजित किया। 1945 में स्टालिन ने अपने आपको जेनरलिसिमो (generalissimo) घोषित किया।
 
फरवरी, 1945 में [[याल्टा सम्मेलन]] में रूस को [[संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद|सुरक्षा परिषद]] में [[निषेधाधिकार]] (वीटो पॉवर) दिया गया। [[चेकोस्लोवाकिया]] से [[चीन]] तक रूस के नेतृत्व में साम्यवादी सरकारें स्थापित हो गईं। [[फ़्रान्स|फ्रांस]] और [[ब्रिटेन]] की शक्ति अपेक्षाकृत कम हो गई। 1947 से ही [[रूस]] और [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीका]] में [[शीतयुद्ध|शीत युद्ध]] प्रारंभ हो गया। साम्यवाद का प्रसार रोकने के लिए अमरीका ने यूरोपीय देशों की आर्थिक सहायता देने का निश्चय किया। उसी वर्ष रूस ने [[अंतरराष्ट्रीय साम्यवाद संस्था]] को पुनर्जीवित किया। स्टालिन के नेतृत्व में सोवियत रूस ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। वस्तुओं का उत्पादन बहुत बढ़ गया और साधारण नागरिक को शिक्षा, मकान, मजदूरी आदि जीवन की सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हो गईं।