"आधुनिक हिंदी गद्य का इतिहास": अवतरणों में अंतर

छो 2405:204:A122:BD18:0:0:2431:88AD (Talk) के संपादनों को हटाकर संजीव कुमार के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
This is true it's
टैग: Reverted यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 37:
इस युग ने कई सम्पादकों जन्म दिया। पन्डित ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने आधा दर्जन से अधिक पत्रों का सम्पादन किया। शिव पूजन सहाय उनके योग्य शिष्यों में शुमार हुए। इस युग में हिन्दी आलोचना को एक दिशा मिली। इस युग ने हिन्दी के विकास की नींव रखी। यह कई मायनों मे नई मान्यताओं की स्थापना करने वाला युग रहा।
 
== शुक्लछायावादी युग ==
गद्य के विकास में इस युग का विशेष महत्त्व है। पं रामचंद्र शुक्ल (1884-1941) ने निबंध, हिन्दी साहित्य के इतिहास और समालोचना के क्षेत्र में गंभीर लेखन किया। उन्होंने मनोविकारों पर हिंदी में पहली बार निबंध लेखन किया। साहित्य समीक्षा से संबंधित निबंधों की भी रचना की. उनके निबंधों में भाव और विचार अर्थात् बुद्धि और हृदय दोनों का समन्वय है। हिंदी शब्दसागर की भूमिका के रूप में लिखा गया उनका इतिहास आज भी अपनी सार्थकता बनाए हुए है। [[मलिक मोहम्मद जायसी|जायसी]], [[तुलसीदास]] और [[सूरदास]] पर लिखी गयी उनकी आलोचनाओं ने भावी आलोचकों का मार्गदर्शन किया। इस काल के अन्य निबंधकारों में [[जैनेन्द्र कुमार|जैनेन्द्र कुमार जैन]], [[सियारामशरण गुप्त]], [[पदुमलाल पन्नालाल बख्शी|पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी]] और जयशंकर प्रसाद आदि उल्लेखनीय हैं।