"हिन्दी दिवस": अवतरणों में अंतर

→‎उद्देश्य: सन्दर्भ जोड़ा
पंक्ति 31:
 
==उद्देश्य==
इसका मुख्य उद्देश्य वर्ष में एक दिन इस बात से लोगों को रूबरू कराना है कि जब तक वे हिन्दी का उपयोग पूरी तरह से नहीं करेंगे तब तक हिन्दी भाषा का विकास नहीं हो सकता है। इस एक दिन सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेज़ी के स्थान पर हिन्दी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जो वर्ष भर हिन्दी में अच्छे विकास कार्य करता है और अपने कार्य में हिन्दी का अच्छी तरह से उपयोग करता है, उसे पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाता है।<ref>{{Cite web|url=https://www.naidunia.com/national-hindi-diwas-2020-thats-why-hindi-day-is-celebrated-on-14th-september-this-is-the-story-6336727|title=Hindi Diwas 2020 : इसलिए 14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस ऐसी है कहानी|date=2020-09-12|website=Nai Dunia|language=hi|access-date=2020-09-14}}</ref>
 
कई लोग अपने सामान्य बोलचाल में भी अंग्रेज़ी भाषा के शब्दों का या अंग्रेज़ी का उपयोग करते हैं, जिससे धीरे धीरे हिन्दी के अस्तित्व को खतरा पहुँच रहा है।<ref>{{समाचार सन्दर्भ|title=हिंदी भाषा की हो रही अनदेखी|url=http://www.jagran.com/haryana/kaithal-12883431.html|accessdate=14 सितंबर 2015|publisher=[[दैनिक जागरण]]|date=14 सितंबर 2015}}</ref> यहाँ तक कि [[वाराणसी]] में स्थित दुनिया में सबसे बड़ी हिन्दी संस्था आज बहुत ही खस्ता हाल में है।<ref>{{समाचार सन्दर्भ|title=हिंदी दिवस: काशी में हिंदी की सबसे बड़ी पीठ बदहाल|url=http://www.amarujala.com/news/samachar/national/varanasi-nagari-pracharini-sabha-is-in-critical-condition-hindi-news-sy/|accessdate=14 सितंबर 2015|publisher=[[अमर उजाला]]|date=14 सितंबर 2015|archive-url=https://web.archive.org/web/20160105235226/http://www.amarujala.com/news/samachar/national/varanasi-nagari-pracharini-sabha-is-in-critical-condition-hindi-news-sy/|archive-date=5 जनवरी 2016|url-status=live}}</ref> इस कारण इस दिन उन सभी से निवेदन किया जाता है कि वे अपने बोलचाल की भाषा में भी हिन्दी का ही उपयोग करें। इसके अलावा लोगों को अपने विचार आदि को हिन्दी में लिखने भी कहा जाता है। चूंकि हिन्दी भाषा में लिखने हेतु बहुत कम उपकरण के बारे में ही लोगों को पता है, इस कारण इस दिन हिन्दी भाषा में लिखने, जाँच करने और शब्दकोश के बारे में जानकारी दी जाती है। हिन्दी भाषा के विकास के लिए कुछ लोगों के द्वारा कार्य करने से कोई खास लाभ नहीं होगा। इसके लिए सभी को एक जुट होकर हिन्दी के विकास को नए आयाम तक पहुँचाना होगा। हिन्दी भाषा के विकास और विलुप्त होने से बचाने के लिए यह अनिवार्य है।<ref>{{समाचार सन्दर्भ|title=हिन्दी के विकास को एकजुटता जरूरी|url=http://www.amarujala.com/news/city/allahabad/allahabad-hindi-news/hindi-solidarity-essential-to-the-development-of-hindi-news/|accessdate=14 सितंबर 2015|publisher=अमर उजाला|date=14 सितंबर 2015}}</ref>|