"मैकमहोन रेखा": अवतरणों में अंतर

छो 2409:4064:594:C60A:2946:588E:BE22:7D03 (वार्ता) के 1 संपादन वापस करके Nadzikके अंतिम अवतरण को स्थापित किया (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
No edit summary
पंक्ति 2:
'''मैकमहोन रेखा''' [[भारत]] और [[तिब्बत]] के बीच [[सीमा]] रेखा है। यह अस्तित्व में सन् [[१९१४]] में [[भारत]] की तत्कालीन [[यूनाईटेड किंगडम की सरकार|ब्रिटिश सरकार]] और [[तिब्बत]] के बीच [[शिमला समझौता|शिमला समझौते]] के तहत आई थी। [[१९१४]] के बाद से अगले कई वर्षो तक इस सीमारेखा का अस्तित्व कई अन्य विवादों के कारण कहीं छुप गया था, किन्तु [[१९३५]] में ओलफ केरो नामक एक अंग्रेज प्रशासनिक अधिकारी ने तत्कालीन अंग्रेज सरकार को इसे आधिकारिक तौर पर लागू करने का अनुरोध किया। [[१९३७]] में [[भारतीय सर्वेक्षण विभाग|सर्वे ऑफ इंडिया]] के एक मानचित्र में मैकमहोन रेखा को आधिकारिक भारतीय सीमारेखा के रूप में पर दिखाया गया था।
 
इस सीमारेखा का नाम सर [[हैनरी मैकमहोन]] के नाम पर रखा गया था, जिनकी इस समझौते में महत्त्वपूर्ण भूमिका थी और वे भारत की तत्कालीन [[अंग्रेज सरकार]] के विदेश सचिव थे। अधिकांश [[हिमालय]] से होती हुई सीमारेखा [[पश्चिम]] में [[भूटान]] से ८९० कि॰मी॰ और पूर्व में [[ब्रह्मपुत्र नदी|ब्रह्मपुत्र]] तक २६० कि॰मी॰ तक फैली है। जहां भारत के अनुसार यह [[चीन]] के साथ उसकी सीमा है, वही, चीन [[१९१४]] के शिमला समझौते को मानने से इनकार करता है। चीन के अनुसार [[तिब्बत]] स्वायत्त राज्य नहीं था और उसके पास किसी भी प्रकार के समझौते करने का कोई अधिकार नहीं था। चीन के आधिकारिक मानचित्रों में मैकमहोन रेखा के दक्षिण में ५६ हजार वर्ग मील के क्षेत्र को तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र का हिस्सा माना जाता है। इस क्षेत्र को चीन में दक्षिणी तिब्बत के नाम से जाना जाता है। १९६२-६३ के [[भारत-चीन युद्ध]] के समय चीनी फौजों ने कुछ समय के लिए इस क्षेत्र पर अधिकार भी जमा लिया था। <ref>{{cite web|url=https://www.bbc.com/hindi/india-54114283|title=चीन भारत सीमा विवाद: चीन जंग जीतकर भी अरुणाचल प्रदेश से पीछे क्यों हट गया था?}}</ref> फिर चीन ने एकतरफ़ा युद्ध विराम घोषित कर दिया और उसकी सेना मैकमहोन रेखा के पीछे लौट गई। इस कारण ही वर्तमान समय तक इस सीमारेखा पर विवाद यथावत बना हुआ है, लेकिन भारत-चीन के बीच भौगोलिक सीमा रेखा के रूप में इसे अवश्य माना जाता है।
== सन्दर्भ ==