"विकिपीडिया:मुखपृष्ठ निर्वाचित चित्र/उम्मीदवार": अवतरणों में अंतर

→‎Henry Clive - Sultana.jpg: समीक्षा स्तर २
टैग: 2017 स्रोत संपादन
पंक्ति 438:
:{{ping|रोहित साव27}} लेख में आपने ब्लॉग को सन्दर्भ के रूप में काम में लिया है। उपरोक्त नामांकन में चित्र के लेखक का नाम भी गलत लग रहा है। क्या आप ये सुधार सकते हो?☆★[[u:संजीव कुमार|संजीव कुमार]] ([[User talk:संजीव कुमार|✉✉]]) 14:37, 30 सितंबर 2020 (UTC)
::{{सुनो|संजीव कुमार}} जी ब्लॉग तो हट गया पर लेखक के नाम में क्या गड़बड़ी है यह समझ नहीं पा रहा हूँ? चूंकि [[हेनरी क्लाइव]] ने ही यह तस्वीर बनाई है तो चित्र के निर्माणकर्ता तो वही हुए। [[हेनरी क्लाइव]] के वर्तनी मे शायद ग़लती हो सकती है पर मुझे यही वर्तनी सही लगी किन्तु मैं ग़लत भी हो सकता हूँ इसलिए सहायता चाहूंगा।---[[सदस्य: रोहित साव27|'''रोहित''']][[सदस्य_वार्ता: रोहित साव27|'''(💌)''']] 18:48, 30 सितंबर 2020 (UTC)
:::{{ping|रोहित साव27}} मैंने कल उपरोक्त तीनों चित्रों की समीक्षा के लिए समय निकाला लेकिन देखकर बहुत दुःख हुआ कि अभी भी सम्बंधित लेख बिल्कुल विपरीत हालात में हैं। अब इस चित्र को मैं समीक्षा पूर्ण होने तक मुखपृष्ठ पर नहीं लगाऊँगा। हालांकि मैं ये सुधार कर सकता हूँ लेकिन सुविधाजनक होगा यदि नामांकनकर्त्ता इन बातों का ध्यान रखे। आप इस नामांकन में उपर "चित्र के निर्माता" के आगे लिख "हेनरी क्लाइव" नाम पर क्लिक कीजियेगा, ये आपको [[:c:user:हेनरी क्लाइव|कॉमन्स]] पर लेकर जाता है। चूँकि जब यह क्लिक वाले तरिके से बनाया गया था तब ऐसे बनाया गया था कि नये सदस्यों को सुविधा हो। सामान्यः कॉमन्स पर उपलब्ध चित्रों को निर्माता और अपलोड करने वाले समान व्यक्ति होते हैं। अतः यह आपको सम्बंधित अपलोड करने वाले व्यक्ति के सदस्य पृष्ठ पर लेकर जाता है। चूँकि उपरोक्त चित्र को अपलोड करने वाले इसके निर्माता नहीं हैं। अतः इसमें आपको हाथ से सुधार करना पड़ेगा। दुर्भाग्यवश यह बदलाव नामांकन के बाद करना पड़ता है। अतः आपको भी उपर यह सुधार करना पड़ेगा। मैं कुछ और बिन्दु नीचे लिख रहा हूँ:
:::* [[:c:File:Henry Clive - Sultana.jpg]] कॉमन्स पर चित्र को देखने पर उसका विवरण आपकी चुनी हुई भाषा में दिखाई देता है। मैं हिन्दी रखता हूँ अतः मुझे हिन्दी में दिखाई देता है। यदि चित्र का विवरण हिन्दी में नहीं लिखा होगा तो मुझे अंग्रेज़ी में दिखाई देगा। वहाँ पर वो विवरण लिखा जाता है वर्तमान में यह अनुवाद नहीं किया गया है। हालांकि मैं समीक्षा के दौरान यह कार्य कर देता हूँ। इसमें भी कर दूँगा।
:::* [[हेनरी क्लाइव]] लेख में सन्दर्भों में आपने जो अभिगमन तिथि (access-date) दी है, वो शायद किसी अन्य भाषा की विकिपीडिया से प्रतिलिपि की है। यह तिथि वो दिन होता है जिस दिन आपने उस सन्दर्भ को पढ़ा। अब आपके लिखे से ये समझा जा सकता है कि आपने उपरोक्त सन्दर्भों को 2013 और 2015 में पढ़ लिया था और अब अपनी याददास्त में रखा और सितम्बर 2020 में लेख निर्मित कर दिया। हालांकि इसका उद्देश्य सन्दर्भ को पुरालेखित करने में होता है। जब कोई सन्दर्भ कड़ी टूट जाती है, अर्थात् सम्बंधित पृष्ठ हटा दिया जाता है तो हम [[:en:Internet Archive|archive.org]] पर खोजते हैं। वहाँ पर एक ही पृष्ठ के कई पुरालेख मिलते हैं और कौनसा हमें लेना है, इसका निर्णय आपकी अभिगमन तिथि और लेख की तिथि से निर्धारित किया जाता है। ज्यादा विस्तार से चाहिए तो कृपया मुझे बतायें मैं आपके वार्ता पृष्ठ पर लिख दूँगा।
:::* लेख लिखने की सामान्य परम्परा में अन्य भाषा के शब्दों को तीरछे अक्षरों में लिखा जाता है। इसमें सामान्यतः फ़िल्मों के नाम, किसी समाचार पत्र का नाम और किसी एलबम और शृंखला का नाम अपवाद होते हैं। उदाहरण के लिए ''जब वी मेट'' एक हिन्दी फ़िल्म का नाम है। इस नाम से हम निर्धारित नहीं कर सकते कि यह हिन्दी में है या अंग्रेज़ी में। अतः उपरोक्त को भी यथासम्भव तीरछे अक्षरों में रखने का प्रयास किया जाता है। हालांकि लोगों के नाम के साथ ऐसा नहीं किया जाता, [[डॉनल्ड ट्रम्प]] अथवा [[अल्बर्ट आइंस्टीन]] का नाम हम साधारण रूप में लिखेंगे। ठीक इसी तरह उपरोक्त लेख में ''द अमेरिकन विकली'' को तीरछे अक्षरों में रखा जाना चाहिए।
:::* लेख के अनुभाग "जीवन और कार्य" की पहली पंक्ति में आपने लिखा है उससे यह स्पष्ट नहीं हो रहा कि "हेनरी ओ'हारा" उनका जुड़वा भाई-बहन था अथवा उनके पिताजी थे या उनकी माँ थी या उस जगह का नाम था जहाँ उनका जन्म हुआ।
:::कृपया उपरोक्त त्रुटियों को सुधारने का प्रयास करें। यदि कहीं समस्या आ रही हो तो सम्पर्क करें अथवा यहाँ लिखें।☆★[[u:संजीव कुमार|संजीव कुमार]] ([[User talk:संजीव कुमार|✉✉]]) 04:30, 1 अक्टूबर 2020 (UTC)