"शकील अहमद खान": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 27:
शकील अहमद खान का जन्म बिहार के कटिहार जिले के काबर कोठी गांव में हुआ था। शकील अहमद खान की प्राथमिक शिक्षा पुश्तैनी गांव में हुई जिसके बाद इन्होंने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए ये दिल्ली 1988 में दिल्ली आ गए, जहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से इन्होंने एम.ए., एम.फिल. और पीएच.डी की डिग्री हासिल की।
 
==राजनीतिक उपलब्धियांजीवन==
छात्र जीवन के बाद शकील अहमद खान ने थोड़े समय के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के एक कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्य किया लेकिन राजनीति में रुचि के चलते इन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और राजनीति में सक्रिय हो गए। शकील अहमद खान ने बिहार के कटिहार और अररिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा लेकिन उन्हें पहली सफलता वर्ष 2015 में मिली जब वो बिहार विधानसभा चुनाव में कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से विजयी घोषित हुए।