"कोशिका केन्द्रक": अवतरणों में अंतर

छो Nikhilsharma.19 (Talk) के संपादनों को हटाकर EatchaBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
Adding 1 book for सत्यापनीयता) #IABot (v2.0.7) (GreenC bot
पंक्ति 4:
[[कोशिका विज्ञान]] में '''केन्द्रक''' ([[लातिन भाषा|लातीनी]] व [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]: nucleus, न्यूक्लियस) [[वनस्पति]]यों, [[प्राणी|प्राणियों]] और [[सुकेन्द्रिक]] [[जीव]]ों की अधिकांश [[कोशिका]]ओं में एक [[झिल्ली]] द्वारा बंद एक भाग (या [[कोशिकांग]]) होता है। सुकेन्द्रिक जीवों की हर कोशिका में अधिकतर एक केन्द्रक होता है, लेकिन [[स्तनधारी|स्तनधारियों]] की [[लाल रक्त कोशिका]]ओं में कोई केन्द्रक नहीं होता और [[ऑस्टियोक्लास्ट|ओस्टियोक्लास्ट]] कोशिकाओं में कई केन्द्रक होते हैं।<ref name="Harris">{{cite book | last =Harris | first =H | title =The Birth of the Cell | edition = | year =1999 | publisher =Yale University Press | location =New Haven | isbn =0-300-07384-4 | url-access =registration | url =https://archive.org/details/birthofcell0000harr }}</ref> प्राणियों के केन्द्रकों का [[व्यास]] लगभग ६ [[माइक्रोमीटर]] होता है और यह उनकी कोशिकाओं का सबसे बड़ा कोशिकांग होता है।
 
कोशिका केन्द्रकों में कोशिकाओं की अधिकांश [[आनुवंशिकी|आनुवंशिक सामग्री]] होती है, जो कई लम्बे [[डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल|डी॰ ऍन॰ ए॰]] [[अणु]]ओं में सम्मिलित होती है, जिनके रेशों कई [[प्रोटीन]]ों के प्रयोग से [[गुणसूत्र|गुण सूत्रों]] (क्रोमोज़ोमों) में संगठित होते हैं। इन गुण सूत्रों में उपस्थित [[जीन]] कोशिका का [[जीनोम]] होते हैं और कोशिका की प्रक्रियाओं को संचालित करते हैं। केन्द्रक इन जीनों को सुरक्षित रखता है और [[जीन व्यवहार]] संचालित करता है, यानि केन्द्रक कोशिका का नियंत्रणकक्ष होता है। पूरा केन्द्रक एक [[लिपिड द्विपरत]] की बनी झिल्ली द्वारा घिरा होता है जो [[केन्द्रक झिल्ली]] (nuclear membrane) कहलाती है और जो केन्द्रक के अन्दर की सामग्री को [[कोशिकाद्रव्य]] से पृथक रखता है। केन्द्रक के भीतर [[केन्द्रक आव्यूह]] (nuclear matrix) कहलाने वाला [[रेशा|रेशों]] का ढांचा होता है जो केन्द्रक को आकार बनाए रखने के लिए यांत्रिक सहारा देता है, ठीक उसी तरह जैसे [[कोशिका कंकाल]] पूरी कोशिका को यांत्रिक सहारा देता है।<ref name="Lodish">{{cite book | last = Lodish | first = H |author2=Berk A|author3=Matsudaira P|author4=Kaiser CA|author5=Krieger M|author6=Scott MP|author7=Zipursky SL|author8=Darnell J. | title = Molecular Cell Biology | url = https://archive.org/details/molecularcellbiol00lodi | publisher = WH Freeman | edition = 5th | year = 2004 | location = New York | isbn = 0-7167-2672-6}}</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==