"माइकल जैक्सन": अवतरणों में अंतर

Rescuing 3 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.1
No edit summary
टैग: Reverted यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 17:
| URL = [http://www.michaeljackson.com माइकल जैक्सन डॉट कॉम]
}}
'''माइकल जोसेफ जैक्सन''' ([[२९ अगस्त]], [[१९५८]] - [[२५ जून]], [[२००९]]), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें ''किंग ऑफ पॉप'' भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे ''जैक्सन-५'' समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और ''किंग ऑफ पॉप'' के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ''ऑफ द वाल'' (१९७९), ''बैड'' (१९८७), ''डैंजरस'' (१९९१) और ''हिस्ट्री'' (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी ''थ्रिलर'' उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है। उन्होंने 750 से अधिक पुरस्कार जीते हैं और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उन्हें अब तक के सबसे सम्मानित कलाकार के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
 
१९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। [[एमटीवी]] पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। ''थ्रिलर'' ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ''ब्लैक ऑर ह्वाइट'' और ''स्क्रीम'' ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए।