"रामसेतु": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 10:
 
== आयु ==
[[Image:The Monkeys and Bears Build a Bridge to Lanka.jpg|right|thumb|300px|१९वीं शताब्दी में निर्मित इस चित्र में [[रामायण]] का वह प्रसंग चित्रित है जिसमें [[वानर|वानरों]] द्वारा सेतु का निर्माण किया जा रहा है।]]
रामसेतु की आयु विवाद का विषय रहा है। [[भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण]] के "प्रोजेक्ट रामेश्वरम" के अनुसार इस इलाके के [[मूँगा (जीव)|मूँगा (कोरल)]] के आयु के आंकड़े बताते हैं कि [[रामेश्वरम द्वीप]] १२५,००० साल पहले विकसित हुआ है। बदलते समुद्र स्तर के कारण ये भी बताया गया है कि रामेश्वरम और [[तलैमन्नार]], श्रीलंका के बीच के जमीन ७,००० से १८,००० वर्ष पहले शायद खुली थी। [[धनुषकोडी]] और रामसेतु के बीच के रेत की टीलों की आयु ५००-६०० साल पुरानी बताई जाती है।<ref>{{cite web | url=http://www.frontline.in/static/html/fl2419/stories/20071005500500400.htm | title=Myth vs Science | publisher=frontline | date=२२ अक्टुबर २००५ | accessdate=14 दिसम्बर 2017 | author=आर रामचंद्रन | archive-url=https://web.archive.org/web/20180802163429/https://www.frontline.in/static/html/fl2419/stories/20071005500500400.htm | archive-date=2 अगस्त 2018 | url-status=dead }}</ref> [[तिरुचिरापल्ली]] स्थित [[भारतिदासन विश्वविद्यालय]] के २००३ के सर्वेक्षण के अनुसार रामसेतु की आयु सिर्फ ३,५०० साल है।<ref>{{cite web | url=http://archive.indianexpress.com/oldStory/17736/ | title=Rama’s bridge is only 3,500 years old: CRS (Centre for Remote Sensing) | publisher=[[इण्डियन एक्स्प्रेस]] | date=३ फरवरी २००३ | accessdate=१४ दिसम्बर २०१७ | archive-url=https://web.archive.org/web/20160105064705/http://archive.indianexpress.com/oldStory/17736/ | archive-date=5 जनवरी 2016 | url-status=live }}</ref>