"न्यूट्रॉन": अवतरणों में अंतर

रोहित साव27 (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 5005182 को पूर्ववत किया
टैग: Reverted
included image of the neutron
पंक्ति 2:
=== न्यूट्रॉन क्या है ===
न्यूट्रॉन एक उपपरमाण्विक कण है जो की सभी प्रकार के पदार्थों के [[परमाणु]] के [[परमाणु नाभिक|नाभिक]] में पाया जाता है। प्रोटॉन और न्यूट्रॉन मिलकर परमाणु के नाभिक का निर्माण करते हैं। न्यूट्रॉन एक विद्युत उदासीन कण है जिसका द्रव्यमान '''''1.67493 × 10−27 kg''''' होता है, जो कि [[इलेक्ट्रॉन]] के द्रव्यमान से 1,839 गुना ज्यादा है। न्यूट्रॉन पूर्ण रूप से एक [[मूलकण|मूलभूत कण]] नही है बल्कि यह और भी छोटे अस्थाई सूक्ष्म कणों से मिलकर बना रहता है जिन्हे [[क्वार्क|क्वॉर्क]] कहते हैं। न्यूट्रॉन तीन क्वॉर्क से मिलकर बना होता है, जिसमे दो डाउन क्वॉर्क होते हैं तथा एक अप क्वॉर्क होता हैं।
[[चित्र:Quark structure neutron.svg|पाठ=दो डाउन तथा एक अप क्वॉर्क से मिलकर बना हुआ न्यूट्रॉन|अंगूठाकार|क्वार्क से मिलकर बना हुआ न्यूट्रॉन]]
 
=== न्यूट्रॉन की खोज ===
न्यूट्रॉन की खोज सन 1932 में ब्रिटिश भौतिक वैज्ञानिक [[जेम्स चैडविक|जेम्स चेडविक]] ने की थी। इससे पहले सन 1920 में अपने प्रयोगों के आधार पर [[अर्नेस्ट रदरफोर्ड|रदरफोर्ड]] ने परमाणु के नाभिक में एक ऐसे कण की उपस्थित की संभावना बताई थी जिसका द्रव्यमान तो प्रोटॉन के बराबर हो तथा वह विद्युत आवेश रहित उदासीन कण हो। और अंततः जेम्स चेडविक ने अपने प्रयोग द्वारा परमाणु के नाभिक में इस कण की खोज कर ली और और उन्होंने इसे न्यूट्रॉन नाम दिया।