→‎बचपन: बसंत बदला है मेने
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2409:4043:2509:9E3E:8C66:5548:E6DF:C1A0 (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 47:
लता का जन्म [[मराठी ब्रम्हण]] परिवार में, [[मध्य प्रदेश]] के [[इन्दौर|इंदौर]] शहर में सबसे बड़ी बेटी के रूप में पंडित [[दीनानाथ मंगेशकर]] के मध्यवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिता [[रंगमंच]] एलजीके कलाकार और गायक थे। इनके परिवार से भाई [[हृदयनाथ मंगेशकर]] और बहनों [[उषा मंगेशकर]], [[मीना मंगेशकर]] और [[आशा भोसले|आशा भोंसले]] सभी ने [[संगीत]] को ही अपनी आजीविका के लिये चुना।
 
हालाँकि लता का जन्म इंदौर में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश [[महाराष्ट्र]] मे हुई. वह बचपन से ही गायक बनना चाहती थीं। बचपन में [[कुन्दन लाल सहगल]] की एक फ़िल्म चंडीदास देखकर उन्होने कहा था कि वो बड़ी होकर सहगल से शादी करेगी। पहली बार लता ने [[वसंतवसंग जोगलेकर]] द्वारा निर्देशित एक फ़िल्म ''कीर्ती हसाल'' के लिये गाया। उनके पिता नहीं चाहते थे कि लता फ़िल्मों के लिये गाये इसलिये इस गाने को फ़िल्म से निकाल दिया गया। लेकिन उसकी प्रतिभा से वसंत जोगलेकर काफी प्रभावित हुये।
पिता की मृत्यु के बाद (जब लता सिर्फ़ तेरह साल की थीं), लता को पैसों की बहुत किल्लत झेलनी पड़ी और काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें अभिनय बहुत पसंद नहीं था लेकिन पिता की असामयिक मृत्यु की वज़ह से पैसों के लिये उन्हें कुछ [[हिन्दी]] और [[मराठी भाषा|मराठी]] फ़िल्मों में काम करना पड़ा। अभिनेत्री के रूप में उनकी पहली फ़िल्म ''पाहिली मंगलागौर'' ([[१९४२|1942]]) रही, जिसमें उन्होंने स्नेहप्रभा प्रधान की छोटी बहन की भूमिका निभाई। बाद में उन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय किया जिनमें, ''माझे बाल'', ''चिमुकला संसार'' ([[१९४३|1943]]), ''गजभाऊ'' ([[१९४४|1944]]), ''बड़ी माँ'' ([[१९४५|1945]]), ''जीवन यात्रा'' ([[१९४६|1946]]), ''माँद'' ([[१९४८|1948]]), ''[[शिवाजी|छत्रपति शिवाजी]]'' ([[१९५२|1952]]) शामिल थी। ''बड़ी माँ'', में लता ने '''[[नूर जहाँ|नूरजहाँ]]''' के साथ अभिनय किया और उसके छोटी बहन की भूमिका निभाई [[आशा भोसले|आशा भोंसलेने]]। उन्होंने खुद की भूमिका के लिये गाने भी गाये और आशा के लिये पार्श्वगायन किया।