"ओम थानवी": अवतरणों में अंतर

Rescuing 2 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7
छोNo edit summary
पंक्ति 47:
अकादमिक उन्मुखता
 
श्री थानवी ने देश और विदेश की अनेक विश्वविद्यालयों और शैक्षिक संस्थाओं में पत्रकारिता, भाषा, पर्यावरण और अन्य विषयों पर व्याख्यान दिए हैं। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय,  जामिया मिल्लिया इस्लामिया, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, राजस्थान विश्वविद्यालय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, गुलबर्गा विश्वविद्यालय, पांडिचेरी विश्वविद्यालय, तोक्यो विश्वविद्यालय (जापान), जगेलोनियन विश्वविद्यालय (पोलैंड), भारतीय विद्याभवन, न्यूयॉर्क और एशियाटिक सोसाइटी, कोलकाता जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं।
 
वैचारिक सहभागिता
पंक्ति 55:
पेशेवर भागीदारी
 
श्री थानवी मीडिया प्रतिनिधि के नाते पर्यावरण, समाज विज्ञान और कला-संस्कृति पर दुनिया के लगभग सभी महाद्वीपों में गए हैं। अनेक अहम आयोजनों की रिपोर्टिंग और समालोचना की है। विशेष रूप से उन्होंने 1992 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा जलवायु परिवर्तन पर रियो द जनेरो (ब्राज़ील) में आयोजित प्रथम पृथ्वी-सम्मेलन और उस धारा में कोपेनहेगन (डेनमार्क), कानकुन (मैक्सिको), डरबन (द. अफ़्रीका), दोहा (कतर), वारसा (पोलैंड), लीमा (पेरू), पेरिस, माराकेश (मोरक्को), बॉन (जर्मनी) और कातोवित्से (पोलैंड) में हुए पर्यावरण सम्मेलनों में शिरकत की। मुंबई, ट्यूनिस (ट्यूनीशिया) और हेलसिंकी (फिनलैंड) में आयोजित विश्व सामाजिक मंच (डब्लूएसएफ) के सम्मेलनों और भोपाल, न्यूयॉर्क और पारामारिबो (सूरीनाम) में आयोजित विश्व हिंदी सम्मेलनों में भी हिस्सा लिया। वे साहित्य अकादेमी के प्रतिनिधिमंडल में हवाना (क्यूबा) के सांस्कृतिक सम्मेलन में गए। भारत के उपराष्ट्रपति के दल में बुख़ारेस्ट (रोमानिया), जॉर्जटाउन (गयाना), पोर्ट ऑफ़ स्पेन (त्रिनिदाद-टोबेगो), येरेवान (आर्मीनिया), मिंस्क (बेलारूस), पेरिस और लंदन आदि में आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। ब्रिटिश शासन के आमंत्रण पर संपादकों के समूह के साथ इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड की यात्रा की। उन्होंने मिस्र, यूनान, चीन, हंगरी, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया, ऑस्ट्रिया, कनाडा, मलेशिया, थाईलैंड, मॉरीशस, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड आदि देशों की भी यात्रा की है और अनेक संस्मरण लिखे हैं।<ref name="samachar4media1"/>