"संयुक्त राज्य संविधान": अवतरणों में अंतर

टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2401:4900:121B:A4A0:2:1:16BC:1132 (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 12:
अमेरिका के संविधान का महत्व इस बात से ही स्पष्ट हो जाता है कि इसका जन्म उस वक्त हुआ जब फ्रांस "राजतंत्र" रोम में "पवित्र साम्राज्य" पेकिंग में "स्वर्ग के आदेश" और "संत साम्राज्य" का अस्तित्व था। कालान्तर में राज्य शनैं-शनैं अतीत के गर्भ में समाहित होते गये और अमरीकी संविधान तमाम संघर्षों व टकराव के बावजूद आज भी जीवंत हैं और एक आदर्श हैं।
 
अमेरिकी संविधान [https://web.archive.org/web/20190904113053/https://www.kailasheducation.com/2019/09/america-ke-samvidhan-ki-visheshta.html] के निर्माण ने विश्व को लिखित एवं प्रजातंत्रिक सरकार का आधार प्रदान किया। विश्व के अनेक देशों ने अपने संविधान के निर्माण में इसे आधार बनाया। नागरिकों को अधिकार देने वाले लिखित विधानों में अमेरिका का संविधान सबसे प्रमुख स्रोत है। संविधान में शक्ति के पृथक्करण सिद्धान्त महत्वपूर्ण है। संघीय सरकार की स्थापना तथा न्यायपालिका की सर्वोच्चता आधुनिक राजनीतिक प्रणाली की आधारशिला है। विश्व की प्रमुख शक्ति बनाने में अमेरिका के संविधान का महत्वपूर्ण योगदान है।
दोस्तो अमेरिका का संविधान आकार में विश्व मे सबसे छोटा संविधान है अगर कोई इसे अमेरिकी संविधान को पढ़ने बैठे तो वह इसे केवल 30 मिनट में ही पूरे संविधान को पढ़ सकता है। इसीलिए अमेरिकी संविधान के बारें में जॉन्सन महोदय ने कहा है कि", संविधान का ढाँचा बनाने वालों ने हमें अच्छा श्री गणेश कराया किन्तु आवश्यकतावश उन्होंने शेष बातों को भविष्य पर ही छोड़ दिया है।
भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद है जबकि अमेरिका के संविधान मे 7 अनुच्छेद है। अमेरिका के संविधान में केवल मूल बातों को ही लिखा गया है।
अमेरिका के संविधान को जनता का संविधान भी कहा जाता है। क्योंकि इसका निर्माण जनता के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया है। अमेरिका की जनता इसे सदियों से स्वीकार करती चली आयी है। संविधान की भूमिका मे लिखा गया है", हम संयुक्त राज्य अमेरिका के लोग संविधान का निर्माण करते व उसे प्रतिष्ठित करते है। इस संविधान का निर्माण इस सिध्दांत के आधार पर हुआ है कि जनता को आत्म निर्णय का अधिकार प्राप्त है। अमेरिका के संविधान को जनता का संविधान इसलिए भी कहा जाता है कि उसमें प्रभुता देश कि जनता में ही निहित है। जनता ने ही देश के शासन के ढाँचे को निर्धारित किया है तथा वही लोकतान्त्रिक ढंग से यह निर्णय करती है कि उसके प्रशासक कैसे होंगे। प्रभुता सम्पन्न होने के नाते जनता को यह अधिकार है कि वह किसी भी सरकार जो अपनी शक्तितों का दुरूपयोग करती है तो उसे अमेरिका की जनता बदल सकती है।
 
==अमेरिकी संविधान का निर्माण==