"कृष्ण": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][पुनरीक्षित अवतरण]
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
मात्रा त्रुटि ठीक की गई ।
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 31:
कृष्ण [[वसुदेव]] और [[देवकी]] की 8वीं संतान थे। देवकी [[कंस]] की बहन थी। कंस एक अत्याचारी राजा था। उसने आकाशवाणी सुनी थी कि देवकी के आठवें पुत्र द्वारा वह मारा जाएगा। इससे बचने के लिए कंस ने देवकी और वसुदेव को मथुरा के कारागार में डाल दिया। [[मथुरा]] के कारागार में ही भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को उनका जन्म हुआ। कंस के डर से वसुदेव ने नवजात बालक को रात में ही यमुना पार गोकुल में [[यशोदा]] के यहाँ पहुँचा दिया। [[गोकुल]] में उनका लालन-पालन हुआ था। [[यशोदा]] और [[नन्द]] उनके पालक माता-पिता थे।
 
बाल्यावस्था में ही उन्होंने बड़े-बड़े कार्य कियेकिए जो किसी सामान्य मनुष्य के लिए सम्भव नहीं थे। अपने जन्म के कुछ समय बाद ही कंस द्वारा भेजी गई राक्षसी पूतना का वध किया , उसके बाद शकटासुर, तृणावर्त आदि राक्षस का वध किया। बाद में गोकुल छोड़कर नंद गाँव आ गए वहां पर भी उन्होंने कई लीलाएं की जिसमे गोचारण लीला, गोवर्धन लीला, रास लीला आदि मुख्य है। इसके बाद मथुरा में मामा [[कंस]] का वध किया। [[सौराष्ट्र]] में [[द्वारका]] नगरी की स्थापना की और वहाँ अपना राज्य बसाया। [[पाण्डव|पांडवों]] की मदद की और विभिन्न संकटों से उनकी रक्षा की। महाभारत के युद्ध में उन्होंने [[अर्जुन]] के सारथी की भूमिका निभाई और रणक्षेत्र में ही उन्हें उपदेश दिया। 124 वर्षों के जीवनकाल के बाद उन्होंने अपनी लीला समाप्त की। उनके अवतार समाप्ति के तुरंत बाद [[परीक्षित]] के राज्य का कालखंड आता है। राजा परीक्षित, जो [[अभिमन्यु]] और [[उत्तरा]] के पुत्र तथा अर्जुन के पौत्र थे, के समय से ही [[कलियुग]] का आरंभ माना जाता है।
[[File:A view of the history, literature, and religion of the Hindoos, including a minute description of their manners and customs, and translations from their principal works (1863) (14781550762).jpg|thumb|हिन्दुओं के इतिहास, साहित्य और धर्म का एक दृश्य, जिसमें उनके शिष्टाचार और रीति-रिवाजों का एक मिनट वर्णन और उनके प्रमुख कार्यों (1863) (147 9 1550762) से अनुवाद शामिल हैं]]
[[File:Beauty of lord krishn.jpg|thumb|भगवान कृष्ण की सुंदरता दिखाती एक छवि ]]
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कृष्ण" से प्राप्त