"मुर्शिदाबाद जिला": अवतरणों में अंतर

छो 2401:4900:1688:8CCE:1:2:32D5:7C (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 15:
== प्रमुख आकर्षण ==
=== हजारद्वारी पैलेस ===
हजारद्वारी पैलेस मुर्शिदाबाद का सबसे प्रमुख पर्यटक स्थल है। इस पैलेस में लगभग 1000 द्वार हैं जिनमें से 900100 असली हैं। यह तीन मंजिला भवन है और लगभग 41 एकड़ में फैला हुआ है। इसका निर्माण डंकन मैकलियोड ने 1837 ई. में मीर जाफर के उत्तराधिकारी नवाब नजीम हूमांयू जाह के लिए यूरोपीयन शैली में किया था। यह महल बहुत खूबसूरत है। इसके मनोरम दृश्य देखना पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।
 
पैलेस देखने के बाद पर्यटक यहां पर बने संग्रहालय में घूमने जा सकते हैं। इसमें शाही घरानों और नवाबों के जीवन से जुड़ी आकर्षक वस्तुंए देखी जा सकती हैं। जिनमें हथियार, सुन्दर पेंटिग्स, हाथी दांत से बनी वस्तुएं और शानदार कलाकृतियां प्रमुख हैं। इस संग्राहलय में पर्यटक 2700 से अधिक हथियारों को देख सकते हैं। इन हथियारों में नवाब अलीवर्दी खान, सिराजुद्दौला और उनके दादाजी की तलवारें प्रमुख हैं। यहां घूमने के बाद पर्यटक विन्टेज कारों का अदभूत संग्रह भी देख सकते हैं। इन कारों का प्रयोग शाही घराने के सदस्य किया करते थे। संग्राहलय और पैलेस देखने के बाद पर्यटक यहां पर बने पुस्तकालय में भी घूमने जा सकते हैं। पुस्तकालय में घूमने के लिए पर्यटकों को पहले विशेष अनुमति लेनी पड़ती है।
 
=== निजामत इमामबाड़ा ===