"शिबू सोरेन": अवतरणों में अंतर

छो roboto aldono de: ur:شیبو سورین
छोNo edit summary
पंक्ति 2:
 
 
'''शिबू सोरेन''' (जन्म [[जनवरी ११ जनवरी]], [[१९४४]]) एक [[भारत|भारतीय]] राजनेता है । वे [[झारखंड मुक्ति मोर्चा]] के अध्यक्ष है । [[२००४]] में [[मनमोहन सिंह]] की सरकार में वे कोयला मंत्री बने लेकिन [[चिरूडीह कांड]] जिसमें 11 लोगों की ह्त्या हुई थी के सिलसिले में गिरफ़्तारी का वारंट जारी होने के बाद उन्हें केन्द्रीय मंत्रीमंडल से 24 [[जुलाई]] 2004 को इस्तीफ़ा देना पड़ा । आजकल वे [[झारखंड]] के [[दुमका]] [[लोकसभा]] सीट से छठी बार [[सांसद]] चुने गये हैं।
 
शिबू का जन्म पुराने [[बिहार]] के [[हजारीबाग]] जिले में नामरा गाँव में हुआ था । उनकी स्कूली शिक्षा भी यहीं हुई। स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद ही उनका विवाह हो गया और उन्होंने पिता को खेती के काम में मदद करने का निर्णय लिया। उनके राजनैतिक जीवन की शुरुआत [[1970]] में हुई। उन्होंने [[23 जनवरी]], [[1975]] को उन्होंने तथाकथित रूप से [[जामताड़ा]] जिले के चिरूडीह गाँव में "बाहरी" लोगों ([[आदिवासी]] जिन्हें "दिकू" नाम से बुलाते हैं) को खदेड़ने के लिये एक हिंसक भीड़ का नेतृत्व किया था । इस घटना में 11 लोग मारे गये थे। उन्हें 68 अन्य लोगों के साथ हत्या का अभियुक्त बनाया गया।