"संपीड़ित प्राकृतिक गैस": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
Fixed the file syntax error.
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 5:
यह हवा से मामूली सी हल्की होती है। इसका प्रयोग [[ईन्धन|ईंधन]] की तरह और कई देशों में वाहनों को चलाने के लिए ऊर्जा स्रोत की तरह किया जाता है। इसका प्रमुख संघटक [[मिथेन]] गैस होती है, जो सामान्यतः ७५-९८% की मात्रा में रहती है। इसको प्रायः २००-२२० 'बार' (यानि २०-२२ मेगापास्कल) के सिलिंडरों में भंडारित किया जाता है। इसका प्रयोग [[डीज़ल|डीजल]] इंजन तथा [[पेट्रोल]] इंजन दोनों में किया जाता है। पहले इसे २२० 'बार' से ५ 'बार' पर प्रथम चरण विघटक द्वारा लाया जाता है जिसके बाद इस प्रयोग के लिए (लगभग १.३ 'बार') द्वितीय चरण विघटक द्वारा लाया जाता है। इसके बाद इसे प्रयोग किया जाता है। वायुमंडलीय दबाब के २०० गुणा अधिक दाब पर रहने के बावजूद यह गैस की अवस्था में ही रहता है। पर अत्यधिक दबाव बनाने से यह द्रव बन जाता है और तब इसे तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) कहते हैं। संपीड़न से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन काफ़ी कम हो जाता है इस कारण पर्यावरण को बचाने को उत्सुक कई देश-प्रदेशों की सरकारों ने इसके प्रयोग करने को जनता को बाध्य या प्रोत्साहित किया है।
 
[[चित्र:Carroagas.jpg|left||thumb|240px| कार में भंडारित सीएनजी सिलिंडर]]
संपीड़ित गैस के कई लाभ होते हैं। पर्यावरण के लिहाज से यह गैस बेहतर मानी जाती है। पैट्रोल और डीजल की तुलना में यह कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और जैविक गैसें कम उत्सर्जित करती हैं। पैट्रोल और डीजल गाड़ियों की तुलना में सी.एन.जी. का खर्च कम होता है।