"साँचा:मुखपृष्ठ निर्वाचित लेख": अवतरणों में अंतर

सुधार
टैग: 2017 स्रोत संपादन
नया लेख
पंक्ति 1:
[[चित्र:2015-06-19 Glacier National Park (U.S.) 8633.jpg|180px|right|हिडन झील, बीयरहट पर्वत (दाएं) एवं रेनॉल्ड्स पर्वत (बाएं)]]<div style="font-size:100%;border:none;margin: 0;padding:.1em;color:#000"> [[ग्लेशियर नेशनल पार्क]] अमेरिकी राष्ट्रीय उद्यान है, जो कि [[कनाडा]]-[[संयुक्त राज्य अमेरिका]] की सीमा पर स्थित है। उद्यान संयुक्त राज्य के उत्तर-पश्चिमी [[मोन्टाना|मोंटाना राज्य]] में स्थित है और कनाडा की ओर [[अल्बर्टा]] और [[ब्रिटिश कोलम्बिया]] प्रांतों से सटा हुआ है। उद्यान दस लाख एकड़ (4,000 किमी<sup>2</sup>) से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है और इसमें दो पर्वत श्रृंखला ([[रॉकी पर्वत शृंखला|रॉकी पर्वत]] की उप-श्रेणियाँ), 130 से अधिक नामित झीलें, 1,000 से अधिक विभिन्न पौधों की [[प्रजातियां]] और सैकड़ों वन्यजीवों की प्रजातियां शामिल हैं। इस विशाल प्राचीन [[पारिस्थितिकी तंत्र]] को जो कि 16,000 वर्ग मील (41,000 किमी<sup>2</sup>) में शामिल संरक्षित भूमि का भाग है, "क्राउन ऑफ़ द कॉन्टिनेंट इकोसिस्टम" के रूप में संदर्भित किया गया है।&nbsp;{{विस्तार से|ग्लेशियर नेशनल पार्क}}</div>{{Reflist hide}}
[[चित्र:Panoramic view of palaces in Kalinjar fort.jpg|180px|right|कालिंजर दुर्ग के महल]]<div style="font-size:100%;border:none;margin: 0;padding:.1em;color:#000"> [[कालिंजर दुर्ग]], [[भारत|भारतीय]] राज्य [[उत्तर प्रदेश]] के [[बांदा जिला]] स्थित एक दुर्ग है। [[बुन्देलखण्ड]] क्षेत्र में [[विंध्य पर्वत]] पर स्थित यह दुर्ग [[विश्व धरोहर स्थल]] [[खजुराहो]] से ९७.७ किमी दूर है। इसे भारत के सबसे विशाल और अपराजेय दुर्गों में गिना जाता रहा है। इस दुर्ग में कई प्राचीन मन्दिर हैं। इनमें कई मंदिर तीसरी से पाँचवीं सदी [[गुप्त वंश|गुप्तकाल]] के हैं। यहाँ के शिव मन्दिर के बारे में मान्यता है कि सागर-मन्थन से निकले कालकूट विष को पीने के बाद भगवान शिव ने यही तपस्या कर उसकी ज्वाला शांत की थी। [[कार्तिक पूर्णिमा]] के अवसर पर लगने वाला [[कतिकी मेला]] यहाँ का प्रसिद्ध सांस्कृतिक उत्सव है। [[भारत की स्वतंत्रता]] के पश्चात इसकी पहचान एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर के रूप में की गयी है। वर्तमान में यह दुर्ग भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकार एवं अनुरक्षण में है।&nbsp;{{विस्तार से|कालिंजर दुर्ग}}</div>{{Reflist hide}}