"ताप्ती नदी": अवतरणों में अंतर

ताप्ती नदी की लम्बाई
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छोNo edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 67:
}}
 
'''ताप्ती''' ([[संस्कृत]] : तापी, [[मराठी]] : तापी ; [[गुजराती]] : તાપ્તી) पश्चिमी [[भारत]] की प्रसिद्ध [[नदी]] है। यह [[मध्य प्रदेश]] राज्य के बैतूल जिले के मुलताई से निकलकर [[सतपुड़ा]] पर्वतप्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के [[खानदेश]] के [[पठार]] एवं [[सूरत]] के मैदान को पार करती है और गुजरात स्थित खम्भात की खाड़ी, [[अरब सागर]] में गिरती है। नदी का उद्गगम् स्थल [[मुल्ताई]] है। यह भारत की उन मुख्य नदियों में है जो पूर्व से पश्चिम की तरफ बहती हैं, अन्य दो हैं - [[नर्मदा नदी]] और [[माही नदी]]।
 
यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तक बहती है और [[खम्बात की खाड़ी]] में जाकर मिलती है। [[सूरत]] बन्दरगाह इसी नदी के मुहाने पर स्थित है। इसकी प्रधान उपनदी का नाम [[पूर्णा]] है। इस नदी को सूर्यपुत्री भी कहा जाता है।<ref name="मां"> {{Cite web|url = http://maasuryaputritapati.com/NewsDescription.aspx?id=4081|title = ताप्ती|publisher = मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति|access-date = 17 फ़रवरी 2015|archive-url = https://web.archive.org/web/20150217131746/http://maasuryaputritapati.com/NewsDescription.aspx?id=4081|archive-date = 17 फ़रवरी 2015|url-status = dead}} </ref>