"होलकर": अवतरणों में अंतर

छो Satya Singh baghel (Talk) के संपादनों को हटाकर संजीव कुमार के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
→‎परिचय: होल्कर વંશ की उप जाति
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 7:
 
== परिचय ==
सर्वप्रथम मल्हाराव होलकर (गडरिया)ने इस वंश की कीर्ति बढ़ाई। मालवाविजय में पेशवा बाजीराव की सहायता करने पर उन्हें मालवा की सूबेदारी मिली। उत्तर के सभी अभियानों में उन्होंने में पेशवा को विशेष सहयोग दिया। वे मराठा संघ के सबल स्तंभ थे। उन्होंने इंदौर राज्य की स्थापना की। उनके सहयोग से मराठा साम्राज्य पंजाब में अटक तक फैला। [[सदाशिवराव भाऊ]] के अनुचित व्यवहार के कारण उन्होंने [[पानीपत का तृतीय युद्ध|पानीपत के युद्ध]] में उसे पूरा सहयोग न दिया पर उसके विनाशकारी परिणामों से मराठा साम्राज्य की रक्षा की।
 
मल्हारराव के देहांत के पश्चात् उसकी विधवा पुत्रवधू अहिल्या देवी होलकर ने तीस वर्ष तक बड़ी योग्यता से शासन चलया। सुव्यवस्थित शासन, राजनीतिक सूझबूझ, सहिष्णु धार्मिकता, प्रजा के हितचिंतन, दान पुण्य तथा तीर्थस्थानों में भवननिर्माण के लिए ने विख्यात हैं। उन्होंने महेश्वर को नवीन भवनों से अलंकृत किया। सन् १७९५ में उनके देहांत के पश्चात् तुकोजी होलकर ने तीन वर्ष तक शासन किया। तदुपरांत उत्तराधिकार के लिए संघर्ष होने पर, अमीरखाँ तथा [[पण्डारी|पिंडारियों]] की सहायता से यशवंतराव होलकर इंदौर के शासक बने। पूना पर प्रभाव स्थापित करने की महत्वाकांक्षा के कारण उनके और दोलतराव सिंधिया के बीच प्रतिद्वंद्विता उत्पन्न हो गई, जिसके भयंकर परिणाम हुए। मालवा की सुरक्षा जाती रही। मराठा संघ निर्बल तथा असंगठित हो गया। अंत में होलकर ने [[सिंधिया]] और पेशवा को हराकर [[पुणे|पूना]] पर अधिकार कर लिया। भयभीत होकर बाजीराव द्वितीय ने १८०२ में बेसीन में अंग्रेजों से संधि कर ली जो [[द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध]] का कारण बनी। प्रारंभ में होलकर ने अंग्रेजों को हराया और परेशान किया पर अंत में परास्त होकर राजपुरघाट में संधि कर ली, जिससे उन्हें विशेष हानि न हुई। १८११ में यशवंतराव होलकर की मृत्यु हो गई।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/होलकर" से प्राप्त