"अतिनूतन युग": अवतरणों में अंतर

Rescuing 1 sources and tagging 0 as dead.) #IABot (v2.0.7
छोNo edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 2:
 
[[File:Pliocene sst anomaly.png|thumb|270px|मध्य-अतिनूतन में समुद्र का अनुमानित सतही तापमान]]
'''अतिनूतन युग''' या '''प्लायोसीन युग''' (Pliocene epoch) [[पृथ्वी]] के [[भूवैज्ञानिक समय-मान|भूवैज्ञानिक इतिहास]] का एक [[युग (भौमिकी)|भूवैज्ञानिक युग]] है जो आज से लगभग 53.33 लाख वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 25.88 लाख वर्ष पहले तक चला। यह [[नियोजीन कल्प]] (Neogene) का द्वितीय और अंतिम युग था। इस से पहले [[मध्यनूतन युग]] (Miocene) चल रहा था और इसके बाद [[चतुर्थ कल्प]] (Quaternary) तथा उसके प्रथम युग, [[अत्यंतनूतन युग]] (Pleistocene), का आरम्भ हुआ।<ref>Haines, Tim; Walking with Beasts: A Prehistoric Safari, (New York: Dorling Kindersley Publishing, Inc., 1999)</ref>
 
सन्‌ 1833 ई. में प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक लायल महोदय ने "प्लायोसीन" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया था। प्लायोसीन शब्द की उत्पत्ति [[यूनानी भाषा]] की धातुओं (प्लाइआन - अधिक, कइनास - नूतन) से हुई है जिसका तात्पर्य यह है कि मध्यनूतन की अपेक्षा, इस युग में पाए जाने वाले जीवों की [[जाति (जीवविज्ञान)|जातियाँ]] और [[गण (जीवविज्ञान)|गण]] आज भी अधिक संख्या में जीवित हैं। [[यूरोप]] में इस युग के शैल [[इंग्लैण्ड|इंग्लैंड]], [[फ़्रान्स|फ्रांस]], [[बेल्जियम]], [[इटली]] आदि देशों में पाए जाते हैं। [[अफ़्रीका|अफ्रीका]] में इस युग के शैल कम मिलते हैं और अधिकांशतः समुद्र तट पर पाए जाते हैं। [[ऑस्ट्रेलिया|आस्ट्रेलिया]] में इस युग के स्तरों का निर्माण मुख्यत [[नदी|नदियों]] और [[झील]]ों में हुआ। [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमरीका]] में भी इस युग के शैल पाए जाते हैं।