"ब्रह्मदेव शर्मा (भाई जी)": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''ब्रह्मदेव शर्मा (भाई जी)''' को साहि‍त्‍य एवं शि‍क्षा के क्षेत्र म...
(कोई अंतर नहीं)

09:12, 8 फ़रवरी 2021 का अवतरण

ब्रह्मदेव शर्मा (भाई जी) को साहि‍त्‍य एवं शि‍क्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2015 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया।[1][2][3] ब्रह्मदेव शर्मा (भाई जी) विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के संरक्षक हैं।


मातृभूमि की सेवा में ही जिनका सारा जीवन समर्पित। शिक्षा के द्वारा नई पीढ़ी में संस्कार निर्माण की दिशा में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के कार्य में भाईजी ने अपने ऋषितुल्य जीवन की समिधा से महान ऊंचाई प्रदान की। देश ने भी अपने ऐसे महान पुत्र को पद्मश्री देकर उनकी जीवन साधना का सम्मान किया है। देश के दूरदराज के गांव-कस्बे, जनजातीय-वनवासी इलाकों में शिक्षा की रोशनी जलाकर भाईजी ने देश की जो महान सेवा की है, निःसंदेह वह किसी सम्मान से अभिप्रेत हो कर नहीं बल्कि अपना जीवन कर्तव्य समझकर ही की है।

सन्दर्भ

  1. "PadmaAwardsNotification(Hindi)2015" (PDF). www.mha.gov.in.
  2. "vikaspedia Domains". hi.vikaspedia.in. अभिगमन तिथि 2021-02-08.
  3. "Dr. Mahesh Sharma". www.facebook.com. अभिगमन तिथि 2021-02-08.

साँचा:विद्या भारती