"नखचिवन स्वायत्त गणराज्य": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''नखचिवन स्वायत्त गणराज्य''' (अज़रबैजानी: Naxçıvan Muxtar Respublikası) अज़रबैजान...
(कोई अंतर नहीं)

06:45, 11 फ़रवरी 2021 का अवतरण

नखचिवन स्वायत्त गणराज्य (अज़रबैजानी: Naxçıvan Muxtar Respublikası) अज़रबैजान गणराज्य का एक स्थलरुद्ध बहि:क्षेत्र है। यह क्षेत्र 5,502.75 वर्गकिमी (2,124.62 वर्ग मील) में फैला है, और इसकी जनसंख्या 414,900 है। इसकी सीमायें, पूर्व और उत्तर में आर्मेनिया (221 किमी [137 मील]) के साथ, दक्षिण और पश्चिम में ईरान (सीमा 179 किमी [111 मील]) और उत्तर पश्चिम में तुर्की (सीमा 8 किमी [5.0 मील]) के साथ, लगती हैं।