"इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र": अवतरणों में अंतर

Rescuing 0 sources and tagging 1 as dead.) #IABot (v2.0.8
पंक्ति 91:
 
भारतीय उड्डयन उद्योग के ऊंचाइयों को छूते समय में एवं विभिन्न निम्न-लागत निजी सेवाओं के उद्योग में आगमन से, विमानक्षेत्र ने यात्री संख्या एवं यातायात में एक बड़ी उछाल का सामना किया। इनके कारण अन्य विमानक्शःएत्रों सहित इस हवाई अड्डे के सामने भी बड़ी कठिनाइयाँ आयीं। टर्मिनल १ की अनुमानित क्षमता ७१.५ लाख यात्री प्रति वर्ष है। हालांकि वर्ष २००५-०६ के दौरान वास्तविक यात्री आवागमन १ करोड़ ४० लाख रहा। अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल (टर्मि.२) को मिलाकर विमानक्षेत्र की कुल यात्री क्षमता १ करोड़ २५ लाख यात्री प्रति वर्ष रही, जबकि २००६-०७ में कुल यात्री संख्या १.६५ करोड़ यात्री प्रति वर्ष थी।<ref><span class="plainlinks"> [http://timesofindia.indiatimes.com/India/IGI_Airport_tops_world_in_passenger_growth_/articleshow/2712536.cms IGI एयरपोर्ट टॉप्स वर्ल्ड इन ग्रोथ] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20090112102825/http://timesofindia.indiatimes.com/India/IGI_Airport_tops_world_in_passenger_growth_/articleshow/2712536.cms |date=12 जनवरी 2009 }}</span></ref> वर्ष २००८ में, विमानक्षेत्र में कुल यात्री संख्या २.३९ करोड़ तक जा पहुंची।
{{हवाईअड्डा_सांख्यिकी|iata=DEL}}
 
दिल्ली का हवाई अड्डा दुनिया में सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक आंका गया है। दिल्ली की आर्थिक सुदृढ़ता बनाये रखने में इसका बड़ा योगदान है। आंकड़ों के अनुसार यहां पांच लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। भारत के {{plainlink|http://www.ncaer.org/ राष्ट्रीय अनुप्रयुक्त आर्थिक अनुसंधान परिषद}} (''एनसीएईआर'') द्वारा किए गए एक अध्ययन से ज्ञात हुआ है: ''दिल्ली का इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र लगभग 5.16 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध कराता है, जो अमेरिका में हार्ट्सफील्ड जैक्सन एटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत लोगों के मुकाबले 18 प्रतिशत अधिक है।'' राजधानी दिल्ली और भारत के आर्थिक विकास और रोजगार पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानक्षेत्र के प्रभाव का आकलन करने के लिए भारत में अपनी तरह के इस पहले अध्ययन में कहा गया, ''दिल्ली हवाई अड्डे पर रोजगार राष्ट्रीय रोजगार का 0.11 प्रतिशत और राज्य में रोजगार का 8.47 प्रतिशत है।''<ref>[http://khabar.ndtv.com/news/show/delhi-airport-in-biggest-employers-20317 दिल्ली हवाई अड्डा सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20120429161230/http://khabar.ndtv.com/news/show/delhi-airport-in-biggest-employers-20317 |date=29 अप्रैल 2012 }}: खबर.एनडीटीवी। भाषा। २२ अप्रैल २०१२। अभिगमन तिथि: २८ नवम्बर २०१२</ref>