"च्यवन": अवतरणों में अंतर

ब्लॉगस्पॉट को स्रोत के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है। कृपया सहायता:सन्दर्भ देखें।
No edit summary
टैग: Reverted यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
'''महर्षी च्यवन''' एक [[ऋषि]] थे जिन्होने जड़ी-बुटियों से 'च्यवनप्राश' नामक एक औषधि बनाकर उसका सेवन किया तथा अपनी वृद्धावस्था से पुनः युवा बन ब गए थे। [[महाभारत]] के अनुसार, उनमें इतनी शक्ति थी कि वे [[इन्द्र]] के [[वज्र]] को भी पीछे धकेल सकते थे। वे अत्यन्त [[तप]]स्वी थे।
 
च्यवन, [[भृगु]] मुनि के पुत्र थे। एक बार वे तप करने बैठे तो तप करते-करते उन्हें हजारों वर्ष व्यतीत हो गये। यहाँ तक कि उनके शरीर में दीमक-मिट्टी चढ़ गई और लता-पत्तों ने उनके शरीर को ढँक लिया। उन्हीं दिनों राजा [[शर्याति]] अपनी चार हजार रानियों और एकमात्र रूपवती पुत्री सुकन्या के साथ इस वन में आये। सुकन्या अपनी सहेलियों के साथ घूमते हुये दीमक-मिट्टी एवं लता-पत्तों से ढँके हुये तप करते च्यवन के पास पहुँच गई। उसने देखा कि दीमक-मिट्टी के टीले में दो गोल-गोल छिद्र दिखाई पड़ रहे हैं जो कि वास्तव में च्यवन ऋषि की आँखें थीं। सुकन्या ने कौतूहलवश उन छिद्रों में काँटे गड़ा दिये। काँटों के गड़ते ही उन छिद्रों से रुधिर बहने लगा। जिसे देखकर सुकन्या भयभीत हो चुपचाप वहाँ से चली गई।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/च्यवन" से प्राप्त