"नादिर शाह": अवतरणों में अंतर

टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 2405:204:148F:E08E:D286:35B9:9E6:C398 (Talk) के संपादनों को हटाकर SM7Bot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 26:
 
== गुमनामी से आग़ाज़ ==
नादिर का जन्म [[खोरासान]] (उत्तर पूर्वी [[ईरान]]) में अफ़्शार क़ज़लबस(आभीर कबीले की एक शाखा ) कबीले में एक साधारण परिवार में हुआ था। उसके पिता एक साधारण किसान थे जिनकी मृत्यु नादिर के बाल्यकाल में ही हो गई थी। नादिर के बारे में कहा जाता है कि उसकी माँ को उसके साथ उज़्बेकों ने दास (ग़ुलाम) बना लिया था। पर नादिर भाग सकने में सफ़ल रहा और वो एक अफ़्शार कबीले में शामिल हो गया और कुछ ही दिनों में उसके एक तबके का प्रमुख बन बैठा। जल्द ही वो एक सफल सैनिक के रूप में उभरा और उसने एक स्थानीय प्रधान बाबा अली बेग़ की दो बेटियों से शादी कर ली।
 
नादिर एक लम्बा, सजीला और शोख काली आँखों वाला नौजवान था। वो अपने शत्रुओं के प्रति निर्दय था लेकिन अपने अनुचरों और सैनिकों के प्रति उदार। उसे घुड़सवारी बहुत पसन्द थी और घोड़ों का बहुत शौक था। उसकी आवाज़ बहुत गम्भीर थी और ये भी उसकी सफलता की कई वज़हों में से एक माना जाता है। वह एक तुर्कमेन था और उसके कबीले ने [[शाह इस्माइल प्रथम]] के समय से ही साफ़वियों की बहुत मदद की थी।