"मेगस्थनीज": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''मेगस्थनीज''' यूनान का एक राजदूत था जो चन्द्रगुप्त के दरबार में...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
'''मेगस्थनीज''' (Megasthenes / Μεγασθένης, 350 ईसापूर्व - 290 ईसा पूर्व) [[यूनान]] का एक राजदूत था जो [[चन्द्रगुप्त]] के दरबार में आया था। [[यूनाना|यूनानी]] सामंत सिल्यूकस [[भारत]] में फिर राज्यविस्तार की इच्छा से 305 ई. पू. भारत पर आक्रमण किया था किंतु उसे संधि करने पर विवश होना पड़ा था। संधि के अनुसार मेगस्थनीज नाम का राजदूत चंद्रगुप्त के दरबार में आया था। वह कई वर्षों तक चंद्रगुप्त के दरबार में रहा। उसने जो कुछ भारत में देखा, उसका वर्णन उसने "[[इंडिका]]" नामक पुस्तक में किया है। मेगस्थनीज ने [[पाटलिपुत्र]] का बहुत ही सुंदर और विस्तृत वर्णन किया है। वह लिखता है कि भारत का सबसे बड़ा नगर पाटलिपुत्र है। यह नगर [[गंगा]] और [[सोन]] के संगम पर बसा है। इसकी लंबाई साढ़े नौ मील और चौड़ाई पौने दो मील है। नगर के चारों ओर एक दीवार है जिसमें अनेक फाटक और दुर्ग बने हैं। नगर के अधिकांश मकान लकड़ी के बने हैं।
 
मेगस्थनीज ने लिखा है कि सेना के छोटे बड़े सैनिकों को राजकोष से नकद वेतन दिया जाता था। सेना के काम और प्रबंध में राजा स्वयं दिलचस्पी लेता था। रणक्षेत्रों में वे शिविरों में रहते थे और सेवा और सहायता के लिए राज्य से उन्हें नौकर भी दिए जाते थे।
पंक्ति 8:
 
प्रासाद के इन उद्यानों में लगाने के लिए दूर-दूर से वृक्ष मँगाए जाते थे। भवन में मोर पाले जाते थे। भवन के सरोवर में बड़ी-बड़ी मछलियाँ पाली जाती थीं। सम्राट् प्राय: अपने भवन में ही रहता था और युद्ध, न्याय तथा आखेट के समय ही बाहर निकलता था। दरबार में अच्छी सजावट होती थी और सोने-चाँदी के बर्तनों से आँखों में चकाचौंध पैदा हो जाती थी। राजा राजप्रसाद से सोने की पालकी या हाथी पर बाहर निकलता था। सम्राट् की वर्षगाँठ बड़े समारोह के साथ मनाई जाती थी। राज्य में शांति और अच्छी व्यवस्था रहती थीं। अपराध कम होते थे। प्राय: लोगों के घरों में ताले नहीं बंद होते थे।
 
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.mssu.edu/projectsouthasia/history/primarydocs/Foreign_Views/GreekRoman/Megasthenes-Indika.htm Surviving text of ''Indika'']
*[http://www.balvihar-stlouis.com/uplFiles/linkFiles/Megasthenes.htm Megasthenes: Indika - Fragment I]
 
[[श्रेणी:प्राचीन भारत का इतिहास]]
[[श्रेणी:व्यक्तित्व]]
[[श्रेणी:राजदूत]]
 
[[bn:মেগাস্থিনিস]]
[[ca:Megastenes]]
[[cs:Megasthenés]]
[[de:Megasthenes]]
[[es:Megástenes]]
[[eu:Megastenes]]
[[fr:Mégasthènes]]
[[hi:मेगस्थनीज]]
[[it:Megastene]]
[[hu:Megaszthenész]]
[[ml:മെഗസ്തനീസ്]]
[[mr:मेगॅस्थेनिस]]
[[nl:Megasthenes]]
[[ja:メガステネス]]
[[pl:Megastenes]]
[[ru:Мегасфен]]
[[fi:Megasthenes]]
[[sv:Megasthenes]]
[[ta:மெகஸ்தெனஸ்]]
[[te:మెగస్తనీసు]]