"भारद्वाज ऋषि": अवतरणों में अंतर

→‎भारद्वाज ऋषि: व्याकरण में सुधार
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
→‎भारद्वाज ऋषि: छोटा सा सुधार किया।
टैग: Reverted मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 4:
'''महर्षि भारद्वाज''' प्राचीन भारतीय ऋषि थे। । [[चरक संहिता]] के अनुसार भारद्वाज ने इन्द्र से [[आयुर्वेद]] का ज्ञान पाया। ऋक्तंत्र के अनुसार वे ब्रह्मा, बृहस्पति एवं इन्द्र के बाद वे चौथे व्याकरण-प्रवक्ता थे। उन्होंने व्याकरण का ज्ञान इन्द्र से प्राप्त किया था (प्राक्तंत्र 1.4) तो महर्षि भृगु ने उन्हें [[धर्मशास्त्र]] का उपदेश दिया। तमसा-तट पर क्रौंचवध के समय भारद्वाज महर्षि वाल्मीकि के साथ थे, वाल्मीकि रामायण के अनुसार भारद्वाज महर्षि वाल्मीकि के शिष्य थे।{{cn|date=सितम्बर 2020}}
 
[[महर्षि भारद्वाज]] व्याकरण, आयुर्वेद संहित, धनुर्वेद, राजनीतिशास्त्र, [[यंत्रसर्वस्व]], अर्थशास्त्र, पुराण, शिक्षा आदि पर अनेक ग्रंथों के रचयिता हैं। पर आज यंत्र सर्वस्व तथा शिक्षा ही उपलब्ध हैं। [[वायुपुराण]] के अनुसार उन्होंने एक पुस्तक आयुर्वेद संहिता लिखी थी, जिसके आठ भाग करके अपने शिष्यों को सिखाया था। चरक संहिता के अनुसार उन्होंने आत्रेय पुनर्वसु को कायचिकित्सा का ज्ञान प्रदान किया था।
 
ऋषि भारद्वाज को प्रयाग का प्रथम वासी माना जाता है अर्थात महर्षि भारद्वाज ने ही प्रयाग को बसाया था। प्रयाग में ही उन्होंने धरती के सबसे बड़े गुरूकुल(विश्वविद्यालय) की स्थापना की थी और हजारों वर्षों तक विद्या दान करते रहे। वे शिक्षाशास्त्री, राजतंत्र मर्मज्ञ, अर्थशास्त्री, शस्त्रविद्या विशारद, आयुर्वेेद विशारद, विधि वेत्ता, अभियाँत्रिकी विशेषज्ञ, विज्ञानवेत्ता और मँत्र द्रष्टा थे। ऋग्वेेद के छठे मंडल के द्रष्टाऋषि भारद्वाज ही हैं। इस मंडल में 765 मंत्र हैं। अथर्ववेद में भी ऋषि भारद्वाज के 23 मंत्र हैं। वैदिक ऋषियों में इनका ऊँचा स्थान है। आपके पिता वृहस्पति और माता ममता थीं।