"जॉर्ज ई स्मिथ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
''यह लेख अभी सम्पाद्यमान है।''
'''जॉर्ज एल्वुड स्मिथ''' (जन्म- 10 मई, 1930) एक [[अमरीक]]ी वैज्ञानिक हैं। जो कि [[आवेश-युग्मित युक्ति]] (चार्ज कपल्ड डिवाइज़, या सीसीडी) के सह-आविष्कर्ता हैं। उन्हें [[2009]] के [[भौतिकी]] के [[नोबेल पुरस्कार]] के एक चतुर्थांश से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें एक "छविकारी अर्धचालक परिपथ अर्थात् सीसीडी [[संवेदक]] के आविष्कार" के लिए दिया गया है।<ref>{{citation | title = The Nobel Prize in Physics 2009 | url = http://nobelprize.org/nobel_prizes/physics/laureates/2009/index.html | publisher = Nobelनोबेल Foundationफाउन्डेशन | date = 2009-10-06 | accessdate = 2009-10-06}}.</ref>
 
स्मिथ का जन्म व्हाइट प्लेन्स, [[न्यू यॉर्क]] में हुआ। उन्होंने सं.रा. नौसेना में सेवा की तथा [[पेनसिल्वानिया विश्वविद्यालय]] से 1955 में [[बीएससी]] की उपाधि प्राप्त की तथा 1959 में [[शिकागो विश्वविद्यालय]] में केवल तीन पृष्ठों के शोधप्रबंध (डिसर्टेशन) के साथ [[पीएचडी]] की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1959 से 1986 तक बेल् लैब्स में, मर्रे हिल, [[न्यू जर्सी]] में कार्य किया, जहाँ उन्होंने नोवेल [[लेसर]]ों तथा [[अर्धचालक युक्ति]]यों पर अनुसंधान का नेतृत्व किया। अपनी कार्यावधि में स्मिथ को दर्जनों [[पेटेंट]] प्रदान किये गये तथा अंततः वे [[वीएलएसआई]] युक्ति विभाग के प्रधान बने।<ref>{{citation | title = PROFILE: George Smith - Nobel winner and world sailor | url = http://www.earthtimes.org/articles/show/288984,profile-george-smith--nobel-winner-and-world-sailor.html | publisher = EarthTimesअर्थटाइम्स | date = 2009-10-06 | accessdate = 2009-10-06}}.</ref>
 
1969 में स्मिथ तथा विलार्ड बॉयल ने [[आवेश-युग्मित युक्ति]] का आविष्कार किया, जिसके लिए उन्होंने 1973 में फ्रैंकलिन संस्थान का स्टुअर्ट बैलैन्टाइन पदक प्राप्त किया , तथा 1974 का आईट्रिपलई मॉरिस एन. लीबमैन् मैमोरियल अवार्ड और 2006 का चार्ल्स स्टार्क ड्रैपर पुरस्कार और 2009 का [[भौतिकी का नोबेल पुरस्कार]] प्राप्त किया।