"गुलाब खंडेलवाल": अवतरणों में अंतर

छो 2409:4063:4E2D:5D51:0:0:AA48:4003 (Talk) के संपादनों को हटाकर InternetArchiveBot के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
→‎जीवन परिचय: छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 21:
== जीवन परिचय ==
महाकवि गुलाब [[खंडेलवाल]] (Gulab Khandelwal) का जन्म अपने ननिहाल राजस्थान के शेखावाटी प्रदेश के नवलगढ़ नगर में २१ फ़रवरी सन्‌ १९२४ ई. को हुआ था। और उनका देहान्त ०२ जुलाई २०१७ को अमरीका में हुआ। उनके पिता का नाम शीतलप्रसाद तथा माता का नाम वसन्ती देवी था। उनके पिता के अग्रज रायसाहब सुरजूलालजी ने उन्हें गोद ले लिया था। उनके पूर्वज [[राजस्थान]] के [[मंडावा]] से [[बिहार]] के [[गया]] में आकर बस गये थे। कालान्तर में गुलाबजी [[प्रतापगढ़ जिला, उत्तर प्रदेश|प्रतापगढ़]], उ.प्र. में कुछ वर्ष बिताने के पश्‍चात [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] के ओहियो प्रदेश में निवास करने लगे। वे प्रतिवर्ष [[भारत]] आते रहते थे।
श्री गुलाब खंडेलवाल की प्रारम्भिक शिक्षा गया (बिहार) में हुई तथा उन्होंने [[काशी हिन्दू विश्‍वविद्यालय|काशी हिन्दू विश्वविद्यालय]] से १९४३ में बी. ए. किया। काशी विद्या, काव्य और कला का गढ़ रहा है। अपने काशीवास के दौरान गुलाबजी [[बेढब बनारसी]] के सम्पर्क में आये तथा उस समय के साहित्य महारथियों के निकट आने लगे। वे वय में कम होने पर भी उस समय के साहित्यकारों की एकमात्र संस्था प्रसाद-परिषद के सदस्य बना लिये गये जिससे उनमें कविता के संस्कार पल्लवित हुए।