"कश्मीरी भाषा": अवतरणों में अंतर

रोहित साव27 के अवतरण 5015954पर वापस ले जाया गया : . (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
Removed unwanted tags
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 28:
}}
 
'''कश्मीरी भाषा''' एक भारतीय-आर्य भाषा है जो मुख्यतः [[कश्मीर घाटी]] तथा [[चेनाब]] घाटी में बोली जाती है। वर्ष २००१ की जनगणना के अनुसार [[भारत]] में इसके बोलने वालों की संख्या लगभग ५६ लाख है। [[पाक-अधिकृत कश्मीर]] में १९९८ की जनगणना के अनुसार लगभग १ लाख कश्मीरी भाषा बोलने वाले हैं। [[कश्मीर]] की [[वितस्ता घाटी]] के अतिरिक्त उत्तर में [[ज़ोजीला]] और [[बर्ज़ल]] तक तथा दक्षिण में [[बानहाल]] से परे [[किश्तवाड़]] (जम्मू प्रांत) की छोटी उपत्यका तक इस भाषा के बोलने वाले हैं। कश्मीरी, जम्मू प्रांत के बानहाल, रामबन तथा भद्रवाह में भी बोली जाती है। प्रधान उपभाषा किश्तवाड़ की "कश्तवाडी" है।
 
कश्मीर की भाषा कश्मीरी (कोशुर) है ये कश्मीर में वर्तमान समय में बोली जाने वाली भाषा है। कश्मीरी भाषा के लिए विभिन्न लिपियों का उपयोग किया गया है, जिसमें मुख्य लिपियां हैं- शारदा, देवनागरी, रोमन और परशो-अरबी है। कश्मीर वादी के उत्तर और पश्चिम में बोली जाने वाली भाषाएं - दर्ददी, श्रीन्या, कोहवाड़ कश्मीरी भाषा के उलट थीं। यह भाषा इंडो-आर्यन और हिंदुस्तानी-ईरानी भाषा के समान है।