"शाकम्भरी": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 42:
 
==शक्तिपीठ शाकुम्भरी देवी सहारनपुर==
माँ श्री शाकंभरी भगवती का अति पावन प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ [[शिवालिक]] पर्वतमाला के जंगलों में एक बरसाती नदी के किनारे है। जिसका वर्णन स्कंद पुराण,मार्कंडेय पुराण,भागवत आदि पुराणों मे मिलता है। माँ का यही शक्तिपीठ देवी का नित्य स्थान है। कहा जाता है कि माता यहाँ स्वयंभू स्वरूप मे प्रकट हुई थी। जनश्रुतियों के अनुसार जगदंबा के इस धाम के प्रथम दर्शन एक चरवाहे ने किये थे। जिसकी समाधि आज भी मंदिर परिसर मे बनी हुई है। माँ के दर्शन से पुर्व यहाँ देवी के अनन्य भक्त [[बाबा भूरादेव]] के दर्शन करने का विधान है। वर्तमान मे माँ शाकुम्भरी देवी के दरबार मे अनेकों विशिष्ट जन मत्था टेकने आते हैं। अमित शाह ने अपनी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत यहीं से की थी और माँ शाकम्भरी देवी के आशीर्वाद से जनसभा को सम्बोधित किया था। पूर्व लोकसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी माता के दरबार मे माथा टेका था उनकी माँ शाकुम्भरी मे विशेष श्रद्धा को दर्शाया था। सपा के अमर सिंह ने भी माता के दरबार मे दर्शन किये। इनके अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव, युपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, केबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कांग्रेस की महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा,स्थानीय सांसद राघव लखनपाल शर्मा, स्थानीय विधायक बिजेंद्र कश्यप सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति माता के दरबार मे शीश झुका चुके हैं।
[[File:Dakshayani.jpg|thumb|सती का शीश शाकम्भरी देवी स्थान पर गिरा था]]