"पर्दा प्रथा": अवतरणों में अंतर

→‎बाहरी कड़ियाँ: अप्रासंगिक लेख हटाया
इंटरलिंक और कुछ व्याकरण सुधार कियाऔर उद्धृत किया
पंक्ति 3:
'''पर्दा''' एक [[इस्लाम]]ी [[शब्द]] है जो [[अरबी भाषा]] में [[फ़ारसी भाषा|फारसी भाषा]] से आया। इसका अर्थ होता है "ढकना" या "अलग करना"। पर्दा प्रथा का एक पहलू है [[बुर्क़ा]] का चलन। बुर्का एक तरह का [[घूँघट]] है जो मुस्लिम समुदाय की महिलाएँ और लड़कियाँ कुछ खास जगहों पर खुद को पुरुषों की निगाह से अलग/दूर रखने के लिये इस्तेमाल करती हैं।
 
[[भारत]] में [[हिन्दू धर्म|हिन्दुओं]] में पर्दा प्रथा इसलामइस्लाम की देन है। इस्लाम के प्रभाव से तथा इस्लामी आक्रमण के समय लुच्चों से बचाव के लिये हिन्दू स्त्रियाँ भी परदा करने लगीं। यह प्रथा [[मुग़ल साम्राज्य|मुग़ल]] शासकों के दौरान अपनी जड़े काफी मज़बूत की। वैसे इस प्रथा की शुरुआत भारत में12वीँ सदी में मानी जाती है। इसका ज्यादातर विस्तार राजस्थान के राजपुत जाति में था। 20वीँ सदी के उतरार्द्ध में इस प्रथा के विरोध के फलस्वरुप इसमें कमी आई है। यह प्रथा स्‍त्री की मूल चेतना को अवरुद्ध करती है। वह उसे गुलामों जैसा अहसास कराती है। जो स्‍त्रियां इस प्रथा से बंध जाती है। वे कई बार इतना संकोच करने लगती हैं कि बीमारी में भी अपनी सही से जांच कराने में असफल रहती हैं। इस प्रथा को समाज मे रखने के नुकसान बहुत हैं।<ref>{{Cite web|url=https://m.jagran.com/blogs/mithilesh/पर्दा-प्रथा-विडंबना-या-कु/amp/|title=पर्दा प्रथा: विडंबना या कुछ और---------मिथिलेश दुबे|website=Jagran Blog|language=hi|access-date=2021-03-21}}</ref>
 
भारत के संदर्भ में ईसा से 500 वर्ष पूर्व रचित 'निरुक्त' में इस तरह की प्रथा का वर्णन कहीं नहीं मिलता। निरुक्तों में संपत्ति संबंधी मामले निपटाने के लिए न्यायालयों में स्त्रियों के आने जाने का उल्लेख मिलता है। न्यायालयों में उनकी उपस्थिति के लिए किसी पर्दा व्यवस्था का विवरण ईसा से 200 वर्ष पूर्व तक नहीं मिलता। इस काल के पूर्व के प्राचीन वेदों तथा संहिताओं में पर्दा प्रथा का विवरण नहीं मिलता। प्राचीन ऋग्वेद काल में लोगों को विवाह के समय कन्या की ओर देखने को कहा है- इसके लिए ऋग्वेद में मंत्र भी है जिसका सार है कि "यह कन्या मंगलमय है, एकत्र हो और इसे देखो, इसे आशीष देकर ही तुम लोग अपने घर जा सकते हो।" वहीं'आश्वलायनगृह्यसूत्र' के अनुसार दुल्हन को अपने घर ले आते समय दूल्हे को चाहिए कि वह प्रत्येक निवेश स्थान (रुकने के स्थान) पर दर्शकों को दिखाए और उसे बड़ों का आशीर्वाद प्राप्‍त हो तथा छोटों का स्‍नेह। इससे स्पष्ट है कि उन दिनों वधुओं द्वारा पर्दा धारण नहीं किया जाता था, बल्कि वे सभी के समक्ष खुले सिर से ही आती थीं। पर्दा प्रथा का उल्लेख सबसे पहले मुगलों के भारत में आक्रमण के समय से होता हुआ दिखाई देता है।