"इल्तुतमिश": अवतरणों में अंतर

टैग: Reverted
छो Ajitabh Rai (Talk) के संपादनों को हटाकर रोहित साव27 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 51:
== वैध सुल्तान एवं उपाधि ==
इल्तुतमिश के नागदा के गुहिलौतों और गुजरात चालुक्यों पर किए गए आक्रमण विफल हुए। इल्तुतमिश का अन्तिम अभियान बामियान के विरुद्ध हुआ। फ़रवरी, 1229 में बग़दाद के ख़लीफ़ा से इल्तुतमिश को सम्मान में ‘खिलअत’ एवं प्रमाण त्र प्राप्त हुआ। ख़लीफ़ा ने इल्तुतमिश की पुष्टि उन सारे क्षेत्रों में कर दी, जो उसने जीते थे। साथ ही ख़लीफ़ा ने उसे 'सुल्तान-ए-आजम' (महान शासक) की उपाधि भी प्रदान की। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद इल्तुतमिश वैध सुल्तान एवं दिल्ली सल्तनत एक वैध स्वतन्त्र राज्य बन गई। इस स्वीकृति से इल्तुतमिश को सुल्तान के पद को वंशानुगत बनाने और दिल्ली के सिंहासन पर अपनी सन्तानों के अधिकार को सुरक्षित करने में सहायता मिली। खिलअत मिलने के बाद इल्तुतमिश ने ‘नासिर अमीर उल मोमिनीन’ की उपाधि ग्रहण की।
 
बगदाद के खलीफा अल मुस्तानसीर विल्लाह थे जिन्होंने फरवरी 1229 ईस्वी में इलतूतमिश को मान्यता प्रदान किया था । इस कार्य के लिए [https://www.importantgyan.com/iltutmish-in-hindi/ खलीफा ने मौलाना रफीउद्दीन हसन संगामी और काजीजलाल उरुश] को भेजा था एक पदवी प्रदान करने के लिए
 
== सिक्कों का प्रयोग ==
Line 65 ⟶ 63:
== निर्माण कार्य ==
स्थापत्य कला के अन्तर्गत इल्तुतमिश ने कुतुबुद्दीन ऐबक के निर्माण कार्य (कुतुबमीनार) को पूरा करवाया। भारत में सम्भवतः पहला मक़बरा निर्मित करवाने का श्रेय भी इल्तुतमिश को दिया जाता है। इल्तुतमिश ने बदायूँ की जामा मस्जिद एवं नागौर में अतारकिन के दरवाज़ा का निर्माण करवाया। उसने दिल्ली में एक विद्यालय की स्थापना की। इल्तुतमिश का मक़बरा दिल्ली में स्थित है, जो एक कक्षीय मक़बरा है।
 
भारत के इतिहास में पहला मकबरा दिल्ली में अपने पुत्र नसीरुद्दीन महमूद की स्मृति में बनाया था। यह दिल्ली में मलकपुर में है जिसे सुल्तान गढ़ी का मकबरा कहा जाता है । अतः इलतूतमिश को मकबरा निर्माण शैली का जन्मदाता कहा जाता है। यह मकबरा अठपहला है। इसके अलावा नागौर (जोधपुर राजस्थान) में सूफी संत हमीमुद्दीन नागौरी जिनकी उपाधि थी 'सुल्तान तारीकिन', इन्ही के स्मृति में [https://www.importantgyan.com/iltutmish-in-hindi/ 'अतार्किन का दरवाजा'] बनवाया था।
 
{{start box}}