"चौदहवाँ लुई": अवतरणों में अंतर

मृत्यु अनुभाग अलग किया
+अनुभाग
पंक्ति 23:
=== मृत्यु ===
एक स्वस्थ और पौरुष राजा की छवि के बावजूद इस बात का सबूत मौजूद है कि लुई का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं था। उन्हें कई बीमारियां थीं: उदाहरण के लिए, मधुमेह के लक्षण। लुई जितना प्रतापी राजा था, उतना ही दु:खद उसका अंत हुआ। अपने अंतिम दिनों में बूढ़ा और क्षीण लुई, स्पष्ट देख रहा था, कि उसके युद्धों के परिणामस्वरूप हुई क्षति के कारण उसकी प्रजा दु:खी है, कृषक भूखे हैं और मध्यवर्ग के लोग निर्धन होते चले जा रहे हैं। लुई का केवल एक पुत्र था। सम्राट ने उसे शिक्षा देने का भरसक प्रयत्न किया परंतु वह अनपढ़ ही रहा। 1 सितम्बर, 1715 को चौदहवें लुई का [[गेंग्रीन]] से देहांत हुआ।
 
=== उत्तारधिकर ===
लुई ने अपने अधिकांश परिवार से अधिक जीवन व्यतीत किया। उनके अंतिम जीवित बेटे डॉफीन का 1711 में निधन हो गया। एक साल बाद डॉफिन के तीन बेटों में सबसे बड़ा और फिर लुई का उत्तराधिकारी, ड्यूक ऑफ बरगंडी ने अंतिम साँसें लीं। बरगंडी के बड़े बेटे, लुई, ड्यूक ऑफ ब्रिटनी, कुछ हफ्तों बाद उन दोनों के साथ शामिल हो गया। इस प्रकार, लुई का वारिस बरगंडी का पांच वर्षीय पुत्र यानी उनका परपोता था। उसका नाम लुई, ड्यूक ऑफ़ अंजू था।
 
==सन्दर्भ==