'''जनसंपर्क''' (पब्लिक रिलेशन्स) का सीधा अर्थ है 'जनता से संपर्क रखना'। जनसम्पर्क एक प्रक्रिया है जो एक उद्देश्य से व्यक्ति या वस्तु की छबि, महत्व एवं विश्वास को समूह अथवा समाज में स्थापित करने में सहायक होती है। जनसंचार के विभिन्न उपकरणों के माध्यम से समाज या समूह से जीवन्त सम्बन्ध बनाने में यह सेतु का कार्य करती है।
[https://pr24x7.com/ जनसंपर्क (पब्लिक रिलेशन्स)]
जनसंपर्क यानी पब्लिक रिलेशन्स का सीधा सा अर्थ है 'जनता से संपर्क रखना या बनान'। [https://pr24x7.com/contact-us/ जनसम्पर्क] को एक ऐसी प्रक्रिया के रूप में समझा जा सकता है, जिसके अंतर्गत एक उद्देश्य के साथ किसी व्यक्ति या वस्तु की छवि, उसके महत्व तथा भरोसे को किसी समूह व समाज में स्थापित व बेहतर करने का काम किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो यह जनसंचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए समाज या समूह से जीवन्त सम्बन्ध बनाने में एक पुल (सेतु) की तरह कार्य करता है।
जनसंपर्क, [https://pr24x7.com/ संचार] और संप्रेषण (विचारों तथा सूचनाओं को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक सटीक तरीके से पहुंचाने) का एक तरीका है, जिसमें किसी व्यक्ति या संगठन तथा इस क्षेत्र से संबंधित लोगों के बीच संपर्क स्थापित किया जाता है। इस प्रकार जनसंपर्क सेवा लेने वालों तथा सेवा देने वालों के बीच एक सेतु के रूप में काम करता है। जनसम्पर्क, सूचनाओं तथा विचारों का आदान-प्रदान कर, समाज में व्यक्ति विशेष अथवा प्रोडक्ट्स को लेकर जागरूकता लाने में सहायक होता है।
मौजूदा दौर में किसी भी संस्था की साख बनाने के लिए [https://pr24x7.com/ जनसंपर्क] एक आवश्यक अंग बन गया है। सरकारों के अलावा निजी संस्थाएं भी जनसंपर्क के माध्यम से अपनी साख बनाने का कार्य कर रही हैं। जनसंपर्क को संक्षेप में ऐसा कार्य कहा जाता है, जिसे जनता द्वारा सराहा जाए, जनसंपर्क का पहला तत्व है अच्छा प्रदर्शन। जैसे-जैसे किसी संगठन या संस्था का जनता के साथ संबंध बनना शुरू होता है, वैसे वैसे जनसंपर्क भी बढ़ने लगता है और लोगों का विशवास बढ़ना शुरू हो जाता है। अच्छे जनसम्पर्क में सच्चाई और ईमानदारी का होनी बेहद आवश्यक है।
यहां एक बात समझना बेहद जरुरी है कि जनसंपर्क की प्रक्रिया विज्ञापन या विक्रय प्रमोशन की प्रक्रिया से एकदम अलग है, क्योंकि इसमें वांछित जानकारी को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बल्कि उसके वास्तविक रूप में लेकिन प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। आज सभी छोटे-बड़े संस्थानों में जनसंपर्क क्रय तथा जनसंपर्क अधिकारी, सूचना संप्रेषण तथा विचारों की अभिव्यक्ति का दायित्व निभा रहे हैं। इसे करियर निर्माण की दृष्टि से भी एक सम्मानजनक क्षेत्र माना जाता है।
जनसंपर्क के अंतर्गत मीडिया रिलेशन, क्राइसिस मैनेजमेंट, मार्केटिंग कम्युनिकेशन, फाइनेंशियल, [https://pr24x7.com/ पब्लिक रिलेशंस], सरकारी संबंध, औद्योगिक संबंध आदि शामिल होते हैं।
[https://pr24x7.com/contact-us/ जन- सम्पर्क का महत्त्व]
किसी भी संगठन में जन-सम्पर्क के महत्व की अवहेलना नहीं की जा सकती है। संगठन के उद्देश्यों की सफलता जन-सम्पर्क कार्यक्रमों
पर ही निर्भर करती है। सरकारी संगठन के अन्तर्गत जन-सम्पर्क का उद्देश्य सरकार की नीतियों, कार्यों, योजनाओं तथा सामाजिक विकास हेतु किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी जनता को प्रदान करना तथा सरकार के प्रति जनता में विश्वास उत्पन्न करना है।
दूसरी ओर कॉर्पोरेट सेक्टर अथवा गैर-सरकारी संगठन जिसमें प्रमुख रूप से उद्योग समूह आते हैं, का उद्देश्य अपनी उत्पादित वस्तु के प्रति जनता की रुचियों तथा अभिवृत्तियों का अध्ययन करना है। साथ ही उत्पादित वस्तु की गुणवत्ता के प्रति जनता में आस्था व विश्वास की वृद्धि करने का प्रयास करना है। आम जनता के बीच अपनी छवि बनाने के लिए व्यावसायिक कम्पनियाँ जन-सम्पर्क का खूब इस्तेमाल करती है।
==परिचय==
क्या है जनसंपर्क और क्या है इसका महत्व? जानें सब कुछ
[https://pr24x7.com/ पब्लिक रिलेशन] (जनसंपर्क) का अर्थ
पब्लिक रिलेशन (जनसंपर्क) में जन का अर्थ होता है जनता और संपर्क का अर्थ होता है [https://pr24x7.com/services/ सम्बन्ध] बनाना। साधारण शब्दों में, जनता से संपर्क या सम्बन्ध बनाना, किसी विशेष उद्देश्य के लिए जनता के साथ तालमेल बिठाने को पब्लिक रिलेशन यानि जनसंपर्क कहा जाता है।
पब्लिक सोसायटी ऑफ अमेरिका के अनुसार, "[https://pr24x7.com/ पब्लिक रिलेशन], प्रबन्धन की नीतियों व गतिविधियों के द्वारा जाहिर होता है और इसके द्वारा आम जनता के मन-मस्तिष्क में प्रबन्धन की छवि बेहतर होती है।"
काउन्सिल ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक रिलेशन्स (इंग्लैण्ड) के अनुसार, "[https://pr24x7.com/services/ पब्लिक रिलेशन], किसी प्रतिष्ठान और उससे सम्बन्धित व्यक्तियों के मध्य आपसी तालमेल स्थापित करने के लिए किए गए सुनियोजित प्रयासों को कहा जाता है।"
वेबस्टर की इंटरनेशनल डिक्शनरी के अनुसार, "जब कोई उद्योग, व्यवसाय, संघ, कॉर्पोरेशन, सरकार या कोई अन्य एजेन्सी, अपने ग्राहकों, हिस्सेदारों, कर्मचारियों व जन-साधारण के साथ सम्बन्ध बनाने का प्रयास करे, तो इन प्रयासों को ही सम्मिलित रूप से पब्लिक रिलेशन कहते हैं।"
आर्थर आर रोलमैन के अनुसार, "पब्लिक रिलेशन एक ऐसी सेवा तथा कला है जिसे कम्पनी के व्यापारिक हितों व आवश्यकता के अनुसार ढाला जाता है।"
सैम ब्लैक के अनुसार, "पब्लिक रिलेशन के अन्तर्गत सत्य, ज्ञान तथा जानकारी के आधार पर दो पक्षों के बीच परस्पर तालमेल स्थापित किया जाता है।"
[https://pr24x7.com/ पब्लिक रिलेशन] के माध्यम
मूल रूप से, पब्लिक रिलेशन के निम्नलिखित तीन माध्यम है:
1. दृश्य माध्यम: ये ऐसे माध्यम हैं, जिन्हें हम केवल देख सकते हैं। इसके अन्तर्गत मुद्रित विज्ञापन, मूक चलचित्र, प्रदर्शन, पोस्टर, पर्चे आदि आते है।
2. श्रव्य माध्यम: ये ऐसे माध्यम हैं, जिन्हें हम केवल सुन ही सकते हैं। रेडियो प्रसारण इसके अन्तर्गत आने वाला प्रमुख माध्यम है।
3. दृश्य-श्रव्य माध्यम: ये ऐसे प्रचार माध्यम हैं, जिन्हें हम देखने के साथ ही सुन भी सकते हैं। इसके तहत [https://pr24x7.com/services/ टेलीविजन], सिनेमा, स्लाइड्स, इण्टरनेट आदि आते हैं।
[https://pr24x7.com/ पब्लिक रिलेशन] का महत्व तथा उद्देश्य
किसी भी संगठन में पब्लिक रिलेशन के महत्व की अवहेलना नहीं की जा सकती है। संगठन के उद्देश्यों की सफलता पब्लिक रिलेशन कार्यक्रमों
पर ही निर्भर करती है।
सरकारी संगठन के अन्तर्गत पब्लिक रिलेशन का उद्देश्य सरकार की नीतियों, कार्यों, योजनाओं तथा [https://pr24x7.com/contact-us/ सामाजिक विकास] हेतु किए जाने वाले
प्रयासों की जानकारी जनता को प्रदान करना तथा सरकार के प्रति जनता में विश्वास उत्पन्न करना है।
कॉर्पोरेट सेक्टर अथवा गैर-सरकारी संगठन जिसमें प्रमुख रूप से उद्योग समूह आते हैं, का उद्देश्य अपनी उत्पादित वस्तु के प्रति जनता की रुचियों तथा अभिवृत्तियों का अध्ययन करना है।
[https://pr24x7.com/ पब्लिक रिलेशन] का एक उद्देश्य उत्पादित वस्तु की गुणवत्ता के प्रति जनता में आस्था तथा विश्वास की वृद्धि करने का प्रयास करना है। आम जनता के बीच अपनी छवि बनाने के लिए व्यावसायिक कम्पनीज पब्लिक रिलेशन का खूब इस्तेमाल करती है।
जनसंपर्क, [[संचार]] और संप्रेषण का एक पहलू है, जिसमें किसी व्यक्ति या संगठन तथा इस क्षेत्र से संबंधित लोगों के बीच संपर्क स्थापित किया जाता है। इस प्रकार यह सेवा लेने वालों तथा सेवा देने वालों के बीच एक सेतु का काम करता है। यह एक द्विपक्षीय कार्रवाई है, जिसमें सूचनाओं तथा विचारों का आदान-प्रदान होता है।<ref>[http://hindi.webduniya.com/article/career-options/जनसंपर्क-के-क्षेत्र-में-करियर-107090300019_1.htm जनसंपर्क के क्षेत्र में करियर] {{Webarchive|url=https://web.archive.org/web/20160305022437/http://hindi.webduniya.com/article/career-options/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b0-107090300019_1.htm |date=5 मार्च 2016 }} (वेबदुनिया)</ref>
जनसंपर्क की प्रक्रिया विज्ञापन या विक्रय प्रमोशन की प्रक्रिया से अलग होती है, क्योंकि इसमें वांछित जानकारी को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बल्कि उसके वास्तविक रूप में लेकिन प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। आज सभी छोटे-बड़े संस्थानों में जनसंपर्क क्रय तथा जनसंपर्क अधिकारी सूचना संप्रेषण तथा विचारों की अभिव्यक्ति का दायित्व निभा रहे हैं और कैरियर निर्माण की दृष्टि से यह एक सम्मानजनक क्षेत्र माना जाता है।
[https://pr24x7.com/contact-us/ जनसंपर्क] का स्वरूप केवल दफ्तर खोलकर बैठे रहना ही नहीं है, बल्कि कई तरह से इस काम को अंजाम देना पड़ता है। इसके अंतर्गत [https://pr24x7.com/services/ मीडिया रिलेशन], क्राइसिस मैनेजमेंट, मार्केटिंग कम्युनिकेशन, फाइनेंशियल, पब्लिक रिलेशंस, सरकारी संबंध, औद्योगिक संबंध शामिल हैं।
== सन्दर्भ ==
|