"अफ़ग़ानिस्तान": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो Reverted 1 edit by 2401:4900:46A7:4C97:0:0:C2F:CFF3 (talk) to last revision by Karam06 (TwinkleGlobal)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 69:
अफ़ग़ानिस्तान रेशम मार्ग और मानव प्रवास का एक प्राचीन केन्द्र बिन्दु रहा है। पुरातत्वविदों को मध्य [[पाषाण युग|पाषाण काल]] ​​के मानव बस्ती के साक्ष्य मिले हैं। इस क्षेत्र में नगरीय सभ्यता की शुरुआत 3000 से 2,000 ई.पू. के रूप में मानी जा सकती है। यह क्षेत्र एक ऐसे भू-रणनीतिक स्थान पर अवस्थित है जो [[मध्य एशिया]] और [[पश्चिमी एशिया|पश्चिम एशिया]] को [[भारतीय उपमहाद्वीप]] की [[संस्कृति]] से जोड़ता है। इस भूमि पर [[कुषाण राजवंश|कुषाण]], [[हफ्थलिट]], [[समानी]], [[गजनवी]], [[मोहमद गौरी]], [[मुग़ल साम्राज्य|मुगल]], [[दुर्रानी]] और अनेक दूसरे प्रमुख साम्राज्यों का उत्थान हुआ है। प्राचीन काल में [[फ़ारस]] तथा शक साम्राज्यों का अंग रहा अफ़्ग़ानिस्तान कई सम्राटों, आक्रमणकारियों तथा विजेताओं की कर्मभूमि रहा है। इनमें [[सिकंदर|सिकन्दर]], फारसी शासक [[दारा प्रथम]], तुर्क,[[मुग़ल साम्राज्य|मुगल]] शासक [[बाबर]], [[मोहम्मद ग़ोरी|मुहम्मद गौरी]], [[नादिर शाह]] सिख साम्राज्य इत्यादि के नाम प्रमुख हैं। [[यूनाइटेड किंगडम|ब्रिटिश]] सेनाओं ने भी कई बार अफ़ग़ानिस्तान पर आक्रमण किया। वर्तमान में [[संयुक्त राज्य अमेरिका|अमेरिका]] द्वारा [[तालिबान आन्दोलन|तालेबान]] पर आक्रमण किये जाने के बाद [[नाटो]](NATO) की सेनाएं वहां बनी हुई हैं।
 
अफ़ग़ानिस्तान के प्रमुख नगर हैं- राजधानी [[काबुल]], [[कांधार|कंधार]] (गंधार प्रदेश) भारत के प्राचीन ग्रंथ महाभारत में इसे गंधार प्रदेश कहा जाता था। यहाँ कई नस्ल के लोग रहते हैं जिनमें [[पठान|पश्तून]] (पठान या अफ़ग़ान) सबसे अधिक हैं। इसके अलावा गुर्जर, उज्बेक, ताजिक, तुर्कमेन और हज़ारा शामिल हैं। यहाँ की मुख्य भाषा [[पश्तो भाषा|पश्तो]] है। [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]] भाषा के अफ़गान रूप को [[दरी फ़ारसी|दरी]] कहते हैं।.
 
== नाम ==