"सुत्तनिपात": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''सुत्तनिपात''' अथवा '''सुत्त निपात''' [[बौद्ध धर्म|बौद्ध]] धर्म का ग्रंथ है।
 
[[धम्मपद]] की भाँति सुत्तनिपात भी [[पालि वाङ्मय]] का एक प्रसिद्ध ग्रन्थ है। इसमें बौद्धधर्म के सिद्धान्तों का बड़ी मार्मिकता के साथ वर्णन किया गया है। भदन्त जगदीश काश्यप का विचार है कि बौद्धधर्म को अपने मौलिक रूप में समझने के लिए सुत्तनिपात एक आदर्श ग्रन्थ है। हृदय को स्पर्श करने, संवेग उत्पन्न करने और संसार से खींचकर परमार्थ की प्राप्ति में लगा देने की अद्भुत क्षमता इसके अंश-अंश में विद्यमान है।
 
सुत्तनिपात में तत्कालीन उत्तर भारत की सामाजिक, धार्मिक, भौगोलिक, ऐतिहासिक आदि अवस्थाओं के सम्बन्ध में प्रचुर सामग्री है। वर्णव्यवस्था का खण्डन, शुद्ध ब्रह्मचर्य का पालन, बुद्ध के गृहत्याग का कारण, नाना मतवादों का विस्तार, तापस जीवन की महत्ता, प्राचीन ब्राह्मणों के कर्तव्य, यज्ञ-हवन आदि की निस्सारता, समाज में व्याप्त मिथ्याविश्वासों का वर्जन, विभिन्न दार्शनिक गुरुओं का निराकरण, आत्मा, परमात्मा के ऊहापोह की निस्सारता आदि विषयों पर इस ग्रन्थ में पर्याप्त प्रकाश डाला गया है। भिक्षुचर्या का सुन्दर निरूपण यहाँ मिलता है। बौद्ध गृहस्थ और भिक्षु के क्या कर्तव्य हैं? एक सद्गृहस्थ को कैसे जीवन यापन करना चाहिए? दुराचारी और दुःशील भिक्षु को संघ से बहिष्कृत करके शुद्ध भिक्षुओं के साथ ध्यान-भावना में जुटना चाहिए, किसी को हेय दृष्टि से नहीं देखना चाहिए, सबको समान समझना चाहिए, दृष्टियों के फेर में पड़कर वादविवाद में नहीं पड़ना चाहिए, सांसारिक आसक्तियों को त्याग अकिंचन हो परमसुख निर्वाण की प्राप्ति के लिए जुट जाना चाहिए आदि सुत्तनिपात में वर्णित विषय हैं। रतन, मंगल, मेत्त आदि प्रसिद्ध सुत्त भी इसमें आए हुए हैं, जिनका कि पाठ प्रतिदिन भिक्षु करते हैं।
 
== संगठन ==
सुत्तनिपात में ५ वर्ग ([[पालि]] :'वग्ग') हैं-
 
# '''[[उरगवग्ग]]''' (''उरग = सर्प'')
## उरगसुत्त
## धनिय सुत्त
## खग्गविसाण सुत्त (''खङ्गविषाण = गैंडा'')
## कासीभारद्वाज सुत्त
## {{lang|pi|Cunda Sutta}}
Line 85 ⟶ 89:
==बाहरी कड़ियाँ==
*[https://books.google.co.in/books?id=mwm6rVfxo4cC&printsec=frontcover#v=onepage&q&f=false सुत्तनिपात मूलपालि तथाहिन्दी अनुवाद] (लेखक-भिक्षु धर्मरक्षित)
*[http://www.accesstoinsight.org/tipitaka/kn/snp/ Sutta Nipata] ([[Access to Insight]])
*[http://www.bodhimonastery.org/bm/about-buddhism/sutta-nipta.html Sutta Nipata Lectures] taught by [[Bhikkhu Bodhi]]
*[https://www.dhammatalks.org/suttas/KN/StNp/index_StNp.html Translations at dhammatalks.org]
 
{{बौद्ध धर्म विषयावली}}
 
{{आधार}}
 
[[श्रेणी:बौद्ध ग्रंथ]]