"महाकाव्य (एपिक)": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: पुनर्प्रेषण ठीक कर रहा है
छो ऑटोमैटिड वर्तनी सुधार
पंक्ति 3:
== परिचय ==
[[चित्र:Beowulf.firstpage.jpeg|right|thumb|300px|'बियोवुल्फ' नामक महाकाव्य का प्रथम पृष्ठ]]
महाकाव्य विश्व के प्रत्येक प्राचीन देश की सभ्यता-संस्कृति की अभिव्यक्ति का प्रबल माध्यम रहा है। [[भारत]] के '[[रामायण]]’ और '[[महाभारत]]' और उधर [[यूनानी]] कवि [[होमर]] के ‘[[इलियाड|इलियड’]] और ‘[[ओड़िसी|ओडिसी’]] इसके उज्जवल उज्ज्वल प्रमाण हैं। इन महाकाव्यों के कथानक अपने-अपने देश के राष्ट्रीय इतिहास पर आधृत अवश्य हैं किन्तु उनमें जातीय मिथकों का अन्तर्गुंफन आरंभ से अंत तक मिलता है। ‘इलियड’ और ‘ओडिसी’ में यूनान की मिथक कथाएँ अनुस्यूत हैं और रामायण-महाभारत में भारतीय मिथकों-मुख्यतः वैदिक मिथकों का ताना-बाना आरंभ से अंत तक बना हुआ है। रचना का रूप-आकार धारणा करने से पहले लौकिक-अलौकिक तत्त्वों से गुंफित ये कथाएं मौखिक परंपरा के रूप में प्रचलित रही थीं। अतः इन महाकाव्यों की रचना सार्वजनिक प्रस्तुति के उद्देश्य से वाचक-शैली में की गई है। रामायण में तो इस तथ्य का स्पष्ट रूप में उल्लेख ही कर दिया गया है कि लव और कुश ने जनसमाज तथा राजसभा में इसका वाचक किया था।
 
मौखिक परंपरा से संबद्ध रहने के कारण इन महाकाव्यों के कलेवर का निरंतर विकास होता रहा है। इसलिए मूलतः एक कवि के कृतित्व से मुद्रांकित होने पर भी ये अपने मूल रूप की रक्षा नहीं कर सके हैं। इसी दृष्टि से उन्हें विकसनशील महाकाव्य कहा गया है। मध्यकाल में रचित ‘[[बियोवुल्फ]]' (Beowulf) और [[हिन्दी]] में ‘[[पृथ्वीराज रासो]]’ इसी कोटि के महाकाव्य हैं। मूलतः [[वाल्मीकि]] और [[वेदव्यास|व्यास]] ऋषियों की रचना होने के कारण भारत में ये आर्ष महाकाव्य के नाम से प्रसिद्ध रहे हैं। इन रचनाओं में महाकाव्य विधा के विकास का पहला रूप मिलता है।