"खड़ीबोली": अवतरणों में अंतर

छो ऑटोमैटिड वर्तनी सुधार
छो ऑटोमैटिड वर्तनी सुधार
पंक्ति 5:
खड़ी बोली निम्नलिखित स्थानों के ग्रामीण क्षेत्रों में बोली जाती है- [[मेरठ]], [[बिजनौर]], [[मुजफ्फरनगर]], [[सहारनपुर]], [[देहरादून]] के मैदानी भाग, [[अम्बाला]], [[कलसिया]] और [[पटियाला]] के पूर्वी भाग, [[रामपुर]] और [[मुरादाबाद]]। खड़ी बोली क्षेत्र के पूर्व में [[ब्रजभाषा]], दक्षिण-पूर्व में [[मेवाती]], दक्षिण-पश्चिम में पश्चिमी राजस्थानी, पश्चिम में पूर्वी पंजाबी और उत्तर में [[पहाड़ी]] बोलियों का क्षेत्र है। [[मेरठ]] की खड़ी बोली आदर्श खडी बोली मानी जाती है जिससे आधुनिक हिंदी भाषा का जन्म हुआ, वही दूसरी और [[मुजफ्फरनगर]] व [[सहारनपुर]] [[बागपत]] में खड़ी बोली में [[हरयाणवी]] की झलक देखने को मिलती है। बाँगरू, जाटकी या हरियाणवी एक प्रकार से [[पंजाबी]] और [[राजस्थानी]] मिश्रित खड़ी बोली ही हैं जो [[दिल्ली]], [[करनाल]], [[रोहतक]], [[हिसार]] और [[पटियाला]], [[नाभा]], [[झींद]] के ग्रामीण क्षेत्रों में बोली जाती है।
 
खड़ी से 'खरी' का अर्थ लगाया जाता है, अर्थातअर्थात् शुद्ध अथवा ठेठ हिन्दी बोली। उस समय जबकि हिंदुस्तान में अरबी-फारसी या हिंदुस्तानी शब्द मिश्रित उर्दू भाषा का चलन था, या [[अवधी]] या [[ब्रज भाषा]] का। ठेठ या शुद्ध हिंदी का चलन नहीं था। लगभग 18वीं शताब्दी के आरम्भ के समय कुछ हिंदी गद्यकारों ने ठेठ हिंदी बोली में लिखना शुरू किया। इसी ठेठ हिंदी को 'खरी हिंदी' या 'खड़ी हिंदी' कहा गया। शुद्ध अथवा ठेठ हिंदी बोली या भाषा को उस समय साहित्यकारों द्वारा खरी या खड़ी बोली के नाम से सम्बोधित किया गया
 
खड़ी बोली वह बोली है जिसपर [[ब्रजभाषा]] या [[अवधी]] आदि की छाप न हो। ठेंठ हिंदी। आज की राष्ट्रभाषा हिंदी का पूर्व रूप। इसका इतिहास शताब्दियों से चला आ रहा है। यह परिनिष्ठित पश्चिमी हिंदी का एक रूप है।